{"_id":"62d78dd4a9ad655717063ab3","slug":"tamil-nadu-notice-pasted-at-outside-the-deceased-girls-house-to-perform-last-rites-supreme-court-to-hear-case-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kallakurichi violence: मृत छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए घर पर नोटिस चस्पा, एसपी का तबादला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kallakurichi violence: मृत छात्रा का अंतिम संस्कार करने के लिए घर पर नोटिस चस्पा, एसपी का तबादला
Wed, 20 Jul 2022 10:38 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:38 AM IST
सार
तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी ने कुड्डालोर जिले के पेरियानासलूर गांव में मृतक लड़की के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाकर उसके परिवार को पोस्टमॉर्टम पूरा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
पेरियनासालूर गांव में नोटिस चस्पा करती सीबी सीआईडी की टीम
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु के कुड्डलूर जिले के कल्लाकुरिची में मृत 12 वीं की छात्रा के शव के अंतिम संस्कार के लिए राज्य की सीबी सीआईडी ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। इधर, सुप्रीम कोर्ट छात्रा के पिता की याचिका पर आज सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
तमिलनाडु की सीबी-सीआईडी ने कुड्डालोर जिले के पेरियानासलूर गांव में मृतक लड़की के घर के बाहर एक नोटिस चिपकाकर उसके परिवार को पोस्टमॉर्टम पूरा होने की सूचना दी। इसके साथ ही उन्हें अंतिम संस्कार के लिए छात्रा का शव लेने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
कल्लाकुरिची के एसपी का तबादला
इस बीच, तमिलनाडु की द्रमुक सरकार ने हिंसा की घटनाओं को लेकर कल्लाकुरिची के एसपी एस. सेल्वकुमार का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पी. पकालावन को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पकलावन ने कहा कि उनका एजेंडा शांति बहाल करना है। नागरिकों को सुरक्षा महसूस होना चाहिए। छात्रा की मौत का केस एसआईटी को सौंप दिया गया है। उसकी मौत के जिम्मेदारों का पता लगाने में हम एसआईटी की पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
एनसीपीसीआर के अध्यक्ष करेंगे जांच
उधर, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो 27 जुलाई को कल्लाकुरिची जाएंगे। वहां वे संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत की पड़ताल करेंगे।
छात्रावास से कूदकर दी थी जान
तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में 12 वीं की छात्रा की मौत के बाद हिंसा भड़की गई थी। दरअसल, कल्लाकुरिची के चिन्नासलेम में एक निजी आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा 13 जुलाई को मृत पाई गई थी। छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल पर रहती थी। माना जा रहा है कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दी। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कथित रूप से सामने आया कि छात्रा की मौत से पहले उसके शरीर पर चोट के निशान थे।
17 जुलाई को भड़की थी हिंसा
स्कूल में छात्रा की मौत के बाद 17 जुलाई को कल्लाकुरिची में हिंसा भड़क गई। हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने 37 स्कूल बसों, कारों और ट्रैक्टरों सहित कुल 67 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस वाहनों सहित 48 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।इस हिंसा में 108 से अधिक घायल हुए। पुलिस ने इस हिंसा में शामिल कुल 120 आरोपियों को पेश किया।
दो शिक्षकों को भी किया गया है गिरफ्तार
इस मामले में छात्रा के परिवार वालों ने शिक्षकों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने दो शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले स्कूल के प्रिंसिपल, सेक्रेटरी समेत तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था।