{"_id":"65c6eb02e1462ddf12064847","slug":"tamil-nadu-nia-searches-underway-at-several-locations-in-tiruchirappalli-further-details-are-awaited-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA Raids: तिरुचिरापल्ली में कई इलाकों पर NIA की छापेमारी, हाल ही में तमिलनाडु समेत चार राज्यों में दी थी दबिश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA Raids: तिरुचिरापल्ली में कई इलाकों पर NIA की छापेमारी, हाल ही में तमिलनाडु समेत चार राज्यों में दी थी दबिश
Sat, 10 Feb 2024 08:48 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 10 Feb 2024 08:48 AM IST
सार
इससे पहले एनआईए ने गुरुवार को तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी भाकपा (माओवादी) के एक वरिष्ठ नेता से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई थी। तेलंगाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) नेता को सितंबर 2023 में हैदराबाद में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
NIA
- फोटो : Social Media
विस्तार
तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में कई स्थानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की छापेमारी चल रही है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को तमिलनाडु में कम से कम 27 स्थानों पर छापे मारे। कार्रवाई कोयंबटूर में इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) से प्रेरित होकर किए गए कार बम धमाके से जुड़े मामले में की गई। विस्फोट के संबंध में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एजेंसी ने बताया कि इस मामले का मुख्य संदिग्ध एवं आत्मघाती हमलावर जमेशा मुबीन अक्तूबर 2022 में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) ले जा रहे वाहन में हुये धमाके में मारा गया था। सूत्रों के मुताबिक, चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, मदुरै, तिरुनेलवेली और कोयंबटूर जिलों में उन लोगों के परिसरों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है, जिन पर आईएसआईएस या उसके समर्थकों से संबंध होने का संदेह है।
विज्ञापन
शुरुआत में कोयंबटूर शहर में उक्कदम पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया था और बाद में एनआईए को सौंप दिया गया। एनआईए ने 27 अक्टूबर 2022 को आधिकारिक तौर पर फिर से मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान कोयंबटूर निवासी ताहनसीर के रूप में हुई थी।
विज्ञापन
#WATCH | Tamil Nadu: NIA searches underway at several locations in Tiruchirappalli. Further details are awaited. pic.twitter.com/8aFRv6mMvo
— ANI (@ANI) February 10, 2024
चार राज्यों में भी की थी छापेमारी
इससे पहले एनआईए ने गुरुवार को तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। छापेमारी भाकपा (माओवादी) के एक वरिष्ठ नेता से जुड़े मामले के सिलसिले में की गई थी। तेलंगाना पुलिस ने भाकपा (माओवादी) नेता को सितंबर 2023 में हैदराबाद में गिरफ्तार किया था।
छह स्थानों पर छापेमारी
जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने बताया था कि एनआईए की टीमों ने छह स्थानों पर आरोपियों और संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें दो जगह हैदराबाद में हैं। इसके अलावा ठाणे (महाराष्ट्र), चेन्नई, मलप्पुरम और पलक्कड़ (केरल में) एक-एक स्थान पर छापे मारे गए।
आपत्तिजनक दस्तावेज और किताबें बरामद
एजेंसी ने छापेमारी में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और किताबें बरामद की। उन्होंने बताया था कि सिम कार्ड के साथ छह मोबाइल फोन और 1,37,210 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
क्या है मामला?
मामला सितंबर 2023 में भाकपा (माओवादी) की केंद्रीय समिति के सदस्य संजय दीपक राव की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना में साइबराबाद पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था।