फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Minor returning from school assaulted after being kidnapped man chasing her video

Tamil Nadu: स्कूल से लौट रही नाबालिग का अपहरण के बाद यौन उत्पीड़न, पीछा करते हुए शख्स का वीडियो आया सामने

Thu, 17 Jul 2025 01:52 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 17 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

तमिलनाडु के गुम्मिडीपूंडी में एक स्कूली छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। पुलिस ने बताया कि किशोर की उम्र 20 से 25 साल के आसपास की मानी जा रही है। इलाज के लिए लड़की को सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Minor returning from school assaulted after being kidnapped man chasing her video
स्कूल से लौट रही नाबालिग का अपहरण के बाद यौन उत्पीड़न (वीडियो ग्रैब) - फोटो : X-@annamalai_k

विस्तार

तमिलनाडु के गुम्मिडीपूंडी में एक 10 साल की नाबालिग छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि स्कूल से घर लौट रही 10 साल की छात्रा का एक अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण कर लिया और फिर उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आगे बताया कि किशोर की उम्र मिड ट्वेंटीज यानी 20 से 25 साल के आसपास की मानी जा रही है। यह व्यक्ति गांव की सड़क पर उसका पीछा करता रहा। इसके बाद उस किशोर ने उस छात्रा का मुंह बंद कर दिया और उसे घसीटकर एक झाड़ी में ले गया। पुलिस ने बताया कि बाद में लड़की ने अपनी दादी को घटना की जानकारी दी और उन्होंने अपराधी का पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


छात्रा अस्पताल में भर्ती
लड़की को पहले पोन्नेरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में आगे के इलाज के लिए यहां के सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। उसके परिवार की शिकायत के बाद, पुलिस ने बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी में इस बार नहीं होगी अंतरराष्ट्रीय मोटो जीपी रेस, सीएसआर से नहीं आया पैसा, 150 करोड़ खर्च का था अनुमान

वायरल वीडियो पर बोले अन्नामलाई
लड़की का पीछा करने वाले का विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि अपराध के पांच दिन बाद भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ऐसे अपराधी जो लड़की पर ध्यान दिए बिना यौन अपराध करते हैं और खुलेआम घूम रहे हैं, यह दर्शाता है कि समाज कितना खतरनाक है।


ये भी पढ़ें- इंदौर लगातार 8वीं बार भारत का सबसे स्वच्छ शहर, सूरत दूसरे और नवी मुंबई तीसरे नंबर पर



अन्नामलाई ने आगे कहा कि सवाल यह उठता है कि अपराधी ने सड़क पर चलती लड़कियों के साथ पहले कितनी बार इतनी बेशर्मी से यौन अपराध किए हैं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि सच तो यह है कि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। संभावना है कि वह और भी अपराध कर सकता है। इसके साथ ही अन्नामलाई ने लिखा कि मैं पुलिस से आग्रह करता हूँ कि बिना किसी देरी के इस अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए तुरंत कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed