{"_id":"624311ae3d5fea038b12e9ca","slug":"tamil-nadu-minister-r-s-rajakannappan-stripped-of-transport-portfolio-after-casteist-slur-allegation","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिसूचक गाली देने का मामला: राजकन्नप्पन से वापस लिया गया परिवहन विभाग, सीएम स्टालिन ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जातिसूचक गाली देने का मामला: राजकन्नप्पन से वापस लिया गया परिवहन विभाग, सीएम स्टालिन ने की कार्रवाई
Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 29 Mar 2022 07:47 PM IST
सार
बीडीओ को जातिसूचक गाली देने के मामले में कार्रवाई करते हुए तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने परिवहन मंत्री राजकन्नप्पन से परिवहन विभाग ले लिया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
- फोटो : ANI
विस्तार
तमिलनाडु सरकार के मंत्री आर एस राजकन्नप्पन के खिलाफ स्टालिन सरकार ने कार्रवाई की है। उन पर एक जिले के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी को जातिसूचक गाली देने का आरोप है। कार्रवाई करते हुए उनसे परिवहन विभाग ले लिया गया है। अब वे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संभालेंगे।
विज्ञापन
इसको लेकर तमिलनाडु के राजभवन ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है। इसमें कहा गया है कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की सिफारिश के आधार पर परिवहन, राष्ट्रीयकृत परिवहन और मोटर वाहन अधिनियम के विभागों को अब मंत्री एस एस शिवशंकर संभालेंगे। गौरतलब है कि अब तक ये विभाग मंत्री आर एस राजकन्नप्पन के पास थे।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मंत्री आर एस राजकन्नप्पन को अब पिछड़ा वर्ग विकास, एसटी विभाग सौंपा गया है। ये विभाग एसएस शिवसंकर के पास थे। उन्हें पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री के रूप में पुन: नामित किया गया है। 2021 में तमिलनाडु में सरकार बनाने के बाद स्टालिन सरकार में विभागों में फेर-बदल किया गया है।
विज्ञापन
स्टालिन सरकार ने ये कार्रवाई रामनाथपुरम जिले के ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी के आरोपों के आधार पर की है। उन्होंने आरोप लगाया था कि 27 मार्च को राजकन्नप्पन ने उन्हें जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए फटकार लगाई थी।