फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Minister Ponmudi Shaiv vs Vaishnav comment row BJP AIADMK protest demand to remove from cabinet

Ponmudi Shaiv vs Vaishnav: तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी के बयान पर गरमाई सियासत, कैबिनेट से तत्काल हटाने की मांग

Fri, 11 Apr 2025 10:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 11 Apr 2025 10:08 PM IST
सार

तमिलनाडु में शैव और वैष्णववाद पर टिप्पणी का मामला सुर्खियों में है। विवाद बढ़ने के बाद द्रमुक के मंत्री को पार्टी के अहम पद से हटाया गया है। हालांकि, सीएम एमके स्टालिन ने पोनमुडी को अपनी कैबिनेट से नहीं निकाला है। भाजपा ने पोनमुडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Tamil Nadu Minister Ponmudi Shaiv vs Vaishnav comment row BJP AIADMK protest demand to remove from cabinet
तमिलनाडु के मंत्री पोनमुडी (दाहिने) के बयान पर सियासी बवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार में मंत्री और द्रमुक नेता के पोनमुडी विवादों में हैं। आस्था से जुड़े इस मामले में उन्होंने शैववाद और वैष्णववाद को लेकर टिप्पणियां कीं। इसके कारण विवाद उपजा और सत्तारूढ़ डीएमके ने उन्हें पार्टी के अहम पद से हटा दिया गया। पोनमुडी की इस टिप्पणी की द्रमुक सांसद कनिमोझी सहित कई लोगों ने आलोचना की थी। शुक्रवार को विवाद गहराने के बाद द्रमुक अध्यक्ष और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घोषणा की है कि पोनमुडी को ‘पार्टी के उपमहासचिव पद से मुक्त किया जा रहा है।’ हालांकि, स्टालिन ने इस कार्रवाई के लिए कोई कारण नहीं बताया। यह कदम मंत्री की स्पष्ट रूप से अशोभनीय टिप्पणियों के तुरंत बाद उठाया गया, जिसके चलते विवाद पैदा हुआ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Tamil Nadu: तमिलनाडु में भाजपा-अन्नाद्रमुक साथ, अमित शाह बोले- मिलकर लड़ेंगे चुनाव; जानें कौन करेगा नेतृत्व
विज्ञापन


भाजपा ने आड़े हाथों लिया
विपक्षी भाजपा ने पोनमुडी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। मंत्री के देह व्यापार के संदर्भ में कथित टिप्पणी करने का वीडियो भी वायरल हुआ। राज्य के वन मंत्री पोनमुडी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, मंत्री पोनमुडी का अपने पद पर बने रहना शर्मनाक है। मुख्यमंत्री स्टालिन, क्या आप पोनमुडी की गिरफ्तारी का आदेश देंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदी भाषी व्यापारियों के बीच नाराजगी
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी टिप्पणियों से तमिलनाडु की महिलाओं को बदनाम किया है। यह पहला मौका नहीं है जब पोनमुडी अपने बयानों के कारण विवादों में आए हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तर भारतीयों को पानी पुरी बेचने से जोड़कर कटाक्ष किया था, जिसने हिंदी भाषी व्यापारियों को नाराज कर दिया था।

वायरल वीडियो में पोनमुडी की आपत्तिजनक टिप्पणी
वायरल हो रहे वीडियो में पोनमुडी को यह कहते हुए सुना गया है कि महिलाएं, कृपया गलतफहमी न पालें। इसके बाद वह एक चुटकुला सुनाते हुए वह कहते हैं, एक व्यक्ति सेक्स वर्कर के पासा जाता है। फिर वह उस व्यक्ति से पूछती है कि वह शैव है या वैष्णव। जब आदमी को समझ में नहीं आता, तो सेक्स वर्कर पूछती है कि क्या वह पट्टई (क्षैतिज तिलक, जो शैव धर्म से जुड़ा है) या नामम (लंबवत तिलक, जो वैष्णव धर्म से जुड़ा है) लगाता है।

क्या सीएम स्टालिन में पोनमुडी को मंत्री पद से हटाने की हिम्मत होगी: खुशबू सुंदर
अभिनेत्री और भाजपा नेता खुशबू सुंदर ने एक पोस्ट में मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को टैग करते हुए पूछा, क्या आपमें कभी पोनमुडी को मंत्री पद से हटाने की हिम्मत होगी? या आपको और आपकी पार्टी को महिलाओं और हिंदू धर्म का अपमान करने में पर पीड़क सुख मिलता है? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या आपके घर की महिलाएं इन अपमानों को स्वीकार करती हैं।


यह भी पढ़ें - Australia: मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास में फिर तोड़फोड़, उच्चायोग ने अधिकारियों के सामने उठाया मुद्दा

यह मजाक हम पर किया गया: गायिका चिन्मयी
गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने चुटकुले के नाम पर इस तरह की टिप्पणियों को सामान्य बनाने के लिए पोनमुडी की आलोचना की। उन्होंने कहा, यह मजाक महिलाओं का अपमान है। यह मजाक हम पर है। उन्होंने लिखा, कोई न कोई देवता या देवी या भगवान जरूर होगा जो इसे सजा देगा।

इंडी गठबंधन हिंदू मान्यताओं अपमान करने में एकजुट: अमित मालवीय
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इसे हिंदू धर्म पर द्रमुक के कथित हमलों की अगली कड़ी बताया। उन्होंने सनातन धर्म के बारे में उदयनिधि स्टालिन की ओर से की गई पिछली टिप्पणियों का हवाला दिया। मालवीय ने कहा, चाहे वह द्रमुक हो, कांग्रेस हो, तृणमूल हो या फिर राजद, इंडी गठबंधन के सदस्य विचारधारा से नहीं, बल्कि हिंदू मान्यताओं का अपमान करने में एकजुट दिखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed