{"_id":"675bcba98a8bb6ab1b0de5e9","slug":"tamil-nadu-hospital-fire-news-cm-stalin-condoles-victims-announces-ex-gratia-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu Hospital Fire: स्टालिन ने अस्पताल आगजनी घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu Hospital Fire: स्टालिन ने अस्पताल आगजनी घटना पर जताया दुख, मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का एलान
Fri, 13 Dec 2024 11:22 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Fri, 13 Dec 2024 11:22 AM IST
सार
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की।
विज्ञापन
अस्पताल आगजनी हादसे पर सीएम का छलका दर्द
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तमिलनाडु में गुरुवार को हुए भयावह आगजनी हादसे से हर कोई सदमे में हैं। यहां के डिंडीगुल जिले के एक निजी अस्पताल में आग लग गई थी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई। इस पूरे हादसे पर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के परिजनों को तीन-तीन लाख रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन
हादसे में नाबालिग बच्ची की भी मौत
मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। बता दें, हादसे में एक नाबालिग बच्ची की भी मौत हुई है। जबकि मरने वाले दो लोग थेनी जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
पीड़ितों के परिजनों के घाव पर लगाई मरहम
सीएम ने मृतकों के परिवारों के लिए मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि जो गंभीर रुप से झुलस गए हैं और आईसीयू में इलाज चल रहा है, उन्हें एक-एक लाख रुपये दिये जाएंगे तथा मामूली रूप से झुलसे व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये दिये जाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने निर्देश दिया है कि पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती लोगों को अच्छे से अच्छा इलाज दिया जाए।
विज्ञापन
लिफ्ट में बेहोशी की हालत में मिले थे लोग
डिंडीगुल में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि फिलहाल तीन लोगों का आईसीयू में इलाज चल रहा है। बता दें, गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे निजी अस्पताल में आग लग गई थी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई।
ये लोग लिफ्ट में बेहोशी की हालत में पाए गए थे। बाद में अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने बताया कि उनकी मौत दम घुटने से हुई थी।