फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu govt submitting video clips to Madra high court, said Jalyalalithaa was never pregnant

तमिलनाडु सरकार ने हाईकोर्ट को बताया, कभी गर्भवती नहीं थीं जयललिता

Wed, 25 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu govt submitting video clips to Madra high court, said Jalyalalithaa was never pregnant

तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को मद्रास हाईकोर्ट से कहा है कि राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जयललिता अपने जीवन काल में कभी गर्भवती नहीं थी। इसके साथ ही सरकार ने कोर्ट को 1980 को दशक के कुछ वीडियो क्लिप भी दिए। बता दें यह वही मामला है जिसमें अमृता नाम की एक महिला जयललिता की बेटी होने का दावा कर रही है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के वकील जनरल विजय नारायण ने बंगलूरू की रहने वाली अमृता द्वारा दायर मामले में बयान देते हुए कहा कि अमृता नाम की वह महिला एआईएडीएमके (ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) पार्टी की नेता रही जयललिता की संपत्ति लेना चाहती है। उन्होंने याचिकाकर्ता से ये सवाल भी किया कि उसने जयललिता के साथ कभी कोई फोटो क्यों नहीं लिया।
विज्ञापन


नारायण ने जस्टिस एस वैद्यनाथ को साल 1980 के वीडियो क्लिप सौंपते हुए कहा कि अमृता दावा करती है कि उसका जन्म अगस्त 1980 को हुआ था। लेकिन सरकार की तरफ से सौंपी गई ये वीडियो क्लिप उसके जन्म के एक महीने पहले की हैं और एक पुरस्कार वितरण समारोह की हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट देख सकता है कि उस समारोह में जयललिता के गर्भावस्था के कोई संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि अगर जरूरत पड़े तो जयललिता के रिश्तेदारों के डीएनए से भी अमृता के डीएनए की जांच करवाई जा सकती है। जस्टिस वैद्यनाथ ने अागे की सुनवाई अगले हफ्ते करने के लिए कह दिया। जानकारी के मुताबिक याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा है कि वह और उसका परिवार जयललिता का दोबारा अंतिम संस्कार करना चाहते हैं क्योंकि जयललिता ब्राह्मण थी। उसने शव को जहां दफनाया था वहां से निकालने की भी मांग की।


गौरतलब है कि जयललिता का एक लंबी बीमारी के बाद 68 वर्ष की आयु में 5 दिसंबर 2016 को चेन्नई में निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें मरीना बीच पर दफनाया गया। राजनीति में आने से पहले वह एक सफल अभिनेत्री थीं। जिसके बाद उन्होंने राजनीति की दुनिया में कदम रखा। इससे पहले अमृता ने सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले में याचिका दायर की थी जिसे 27 नवंबर 2017 को खारिज कर दिया गया। इसके बाद उसने हाई कोर्ट का रुख किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed