{"_id":"6128dabee568ec2d5760b90c","slug":"tamil-nadu-governor-banwari-lal-purohit-appointed-as-governor-of-punjab-and-administrator-of-chandigarh-by-president-ram-nath-kovind","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का भी जिम्मा, चंडीगढ़ का प्रशासन भी संभालेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का भी जिम्मा, चंडीगढ़ का प्रशासन भी संभालेंगे
Fri, 27 Aug 2021 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:10 PM IST
सार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी सौंपी।
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी दे दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पंजाब के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। इन सब जिम्मेदारियों के साथ पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि सामान्य व्यवस्था बनाए जाने तक बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के साथ पंजाब के राज्यपाल भी होंगे और चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पुरोहित को सितंबर 2017 में तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind also appoints Banwarilal Purohit to be the Administrator of Chandigarh, in addition to his duties as Governor of Punjab.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 27, 2021
असम के राज्यपाल भी रह चुके बनवारी लाल पुरोहित नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। इनमें से दो बार वह कांग्रेस के टिकट पर और एक बार भाजपा से जीते थे। बता दें कि राम मंदिर आंदोलन शुरू होने के बाद वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
कांग्रेस के टिकट पर दो बार नागपुर लोकसभा सीट से जीत चुके पुरोहित को भाजपा में शामिल होने के बाद 1991 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, साल 1996 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी।