फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TN (Tamil Nadu) Lockdown Extension News in Hindi: Tamil Nadu Extends Lockdown Till April 30, CM K Palaniswami has ordered the extension, Seventh State To Do So

तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, पुडुचेरी और मेघालय में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 13 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
TN (Tamil Nadu) Lockdown Extension News in Hindi: Tamil Nadu Extends Lockdown Till April 30, CM K Palaniswami has ordered the extension, Seventh State To Do So
तमिलनाडु में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा - फोटो : PTI

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए तमिलनाडु ने सोमवार को 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। राज्य के मुख्य सचिव ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन


तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की और कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि यह फैसला स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सलाह के बाद लिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पुडुचेरी ने भी लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बताया कि लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। वहीं, मेघालय में भी लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमिलनाडु में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1043 हो गई है। इससे पहले, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना ने लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ाने की घोषणा की थी। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का उल्लेख करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी लॉकडाउन को बढ़ाने का समर्थन किया था। 

गौरतलब हो कि पीएम मोदी ने शनिवार को चार घंटे की बैठक कर संकेत दिया कि मुख्यमंत्रियों के अनुरोधों पर विचार करने के बाद कोविड-19 महामारी के बीच लॉकडाउन को दो सप्ताह तक बढ़ाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने जीवन और अर्थव्यवस्था दोनों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा था, 'मैंने अपने पहले संबोधन में कहा था जान है तो जहान है। अब हमें जान भी देखना होगा और जहान भी।'

इस खतरनाक वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 24 मार्च को तीन सप्ताह के लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। केंद्र का कहना है कि यह एक सफल निर्णय था और अगर लॉकडाउन को लागू नहीं किया गया तो भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या कई गुना हो सकती थी। वहीं, पीएम मोदी कल सुबह 10 बजे कोरोना वायरस लॉकडाउन को लेकर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

अरुणाचल प्रदेश में भी 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

अरुणाचल प्रदेश की सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। मुख्य सचिव नरेश कुमार ने कहा कि लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि इस दौरान केवल सरकारी बसों को चलने की अनुमति होगी। संबंधित अधिकारियों से मंजूरी हासिल कर निर्माण कार्य किए जा सकेंगे लेकिन प्रवासी मजदूरों की सेवा नहीं ली जा सकेगी। 

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 35 लोगों की मौत हुई और 796 नए मामले आए। इसी के साथ कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 9152 हो गई है। इनमें 7987 सक्रिय हैं, 856 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 308 लोगों की मौत हो गई है। 

आज नागालैंड में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। वहीं, महाराष्ट्र में 82, उत्तर प्रदेश के आगरा में 30, गुजरात में 22, मध्यप्रदेश के इंदौर में 22, कर्नाटक में 15, आंध्र प्रदेश में 12, राजस्थान में 43 और मुंबई के धारावी में चार नए मामले सामने आए हैं।

मेघालय में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन

मेघालय में लॉकडाउन को 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। मेघालय के उपमुख्यमंत्री प्रिस्टोन टायंसांग ने कहा कि कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि राष्ट्रीय लॉकडाउन समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2020 तक राज्य में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed