फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Elections: Crowd Spirals Out of Control During Vijay's Campaign

तमिलनाडु चुनाव: विजय के प्रचार अभियान में बेकाबू हुई भीड़, रोकना पड़ा कार्यक्रम; सुरक्षा में चूक का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 08:47 PM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: Rahul Kumar Updated Mon, 30 Mar 2026 08:47 PM IST
सार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में किस्तम आजमा रहे टीवीके प्रमुख विजय को एक बार फिर से बेकाबू भीड़ का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते उन्हें अपना प्रचार अभियान रोकना पड़ा। 

विज्ञापन
Tamil Nadu Elections: Crowd Spirals Out of Control During Vijay's Campaign
टीवीके प्रमुख विजय - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

तमिलागा वेट्ट्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख विजय ने सोमवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने कहा कि चेन्नई के पेरंबूर विधानसभा क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं होने के कारण उन्हें अपना प्रचार बीच में ही रोकना पड़ा।

विज्ञापन


विजय ने पुलिस पर लगाए आरोप
अपनी शिकायत में विजय ने कहा कि कम पुलिस व्यवस्था के चलते भीड़ नियंत्रण पूरी तरह विफल रहा, जिससे उनकी और आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया। उन्होंने बताया कि सड़कों पर भारी भीड़ के कारण उनका काफिला पूरी तरह रुक गया और तय कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ना संभव नहीं हो सका।
विज्ञापन


विजय ने इसे गंभीर चूक बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेरंबूर सीट से नामांकन दाखिल किया
बता दें कि विजय ने हाल ही में पेरंबूर सीट से नामांकन दाखिल किया है और आगामी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वह दो सीटों चेन्नई के पेरंबूर और तिरुचि ईस्ट से चुनाव लड़ रहे हैं।

नामांकन के बाद जब विजय ने पेरंबूर में प्रचार शुरू किया, तो उन्हें समर्थकों और आम जनता का जबरदस्त समर्थन मिला। हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर जुट गए। हालांकि, जैसे ही उनका काफिला कोलाथुर की ओर बढ़ा, भीड़ बेकाबू हो गई और सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई।


पुलिस की पर्याप्त मौजूदगी नहीं होने के कारण भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था फैल गई। सुरक्षा कारणों को देखते हुए विजय ने अपना प्रचार बीच में ही रोकने का फैसला लिया। इस घटना के बाद चुनावी माहौल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं, खासकर तब जब बड़े नेता और उम्मीदवार प्रचार अभियान तेज कर रहे हैं।

इनपुट: आईएएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed