फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu doctors temporarily withdraw their indefinite strike

तमिलनाडु: डॉक्टरों की सात दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त

Fri, 01 Nov 2019 09:15 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अजय सिंह Updated Fri, 01 Nov 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu doctors temporarily withdraw their indefinite strike
हड़ताल पर डॉक्टर - फोटो : PTI

तमिलनाडु में सरकारी डॉक्टरों की सात दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। सैलरी बढ़ाने और रिक्तियों को भरने की मांग को लेकर डॉक्टर हड़ताल पर थे। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने चिकित्सकों की हड़ताल पर कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें शुक्रवार तक वापस काम पर लौटने के लिए कहा था। 

विज्ञापन


डॉक्टर समयबद्ध पदोन्नति और अस्पतालों में उचित रोगी-चिकित्सक अनुपात सुनिश्चित करने समेत कई मांगों को लेकर सरकारी चिकित्सक संघ के आह्वान पर 25 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि चिकित्सकों को गरीबों की सेवा के लिये पैसा मिलता है। उन्होंने कहा कि अगर लोग प्रभावित हुए तो सरकार मूक नहीं बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सालेम में पत्रकारों से कहा कि गरीब लोग सरकारी अस्पतालों में आते हैं और हड़ताल के कारण कई लोग प्रभावित हो रहे हैं। लोगों की सेवा से इनकार करने वालों को लेकर सरकार चुप नहीं रहेगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed