फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu custodial death: Murder charges included, five policemen arrested Know all about it

Tamil Nadu Custodial Death: हिरासत में मौत मामले में हत्या का आरोप भी शामिल किया गया, पांच पुलिसकर्मी गिरफ्तार

Tue, 01 Jul 2025 09:52 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 09:52 AM IST
सार

पीड़ित शिवगंगा के तिरुप्पुवनम के सुरक्षा गार्ड अजित कुमार को स्थानीय पुलिस ने कथित तौर पर चोरी के एक मामले में पहले ही उठा लिया था। बाद में उसकी मौत से लोगों में आक्रोश फैल गया था। राजनीतिक दलों ने इस मुद्दे पर सरकार की आलोचना की थी। अन्नाद्रमुक ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की मांग की है।

विज्ञापन
Tamil Nadu custodial death: Murder charges included, five policemen arrested Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में हिरासत में मौत के मामले में पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। सोमवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 28 जून को छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। मामले की जांच शुरू की गई और काफी तेजी से सही दिशा में आगे बढ़ रही है। बीती रात पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बिना किसी देरी के अगली कार्रवाई शुरू की गई। इसके बाद हत्या के आरोपों को भी शामिल किया गया और मामले में शामिल पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में राज्य पुलिस ने न्यायसंगत, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से काम किया है। पिछले पांच वर्षों में राज्य में हिरासत में मौतों में काफी कमी देखी गई है। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं तो पुलिस विभाग उचित कार्रवाई करता है।

विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार की ओर से बताया गया कि शिवगंगा जिले में 28 जून को की गई जांच के दौरान अजीत कुमार की कथित हिरासत में मौत के मामले में उसी दिन छह पुलिसकर्मियों को तत्काल ड्यूटी से निलंबित कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के आधार पर मामले को अब आपराधिक मामले में बदल दिया गया है। घटना के संबंध में पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) अधिनियम की धारा 196(2)(ए) के तहत तिरुपुवनम पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इसे न्यायिक जांच के लिए आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस प्रमुख को अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा
तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को हिरासत में हुई मौत के मामले में शिवगंगा के जिला पुलिस प्रमुख को अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा है। गृह विभाग के एक नोट में कहा गया कि शिवगंगा के पुलिस अधीक्षक आईपीएस आशीष रावत को तमिलनाडु, चेन्नई में पुलिस महानिदेशक/एचओपीएफ के कार्यालय में अनिवार्य प्रतीक्षा पर रखा गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव धीरज कुमार के नोट में कहा गया है कि रामनाथपुरम के एसपी, आईपीएस जी चंदीश शिवगंगा का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed