फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin son Udhayanidhi Stalin sworn-in as Minister by Governor RN Ravi

Tamil Nadu: मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि बने मंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने दिलाई पद की शपथ

Wed, 14 Dec 2022 02:24 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 14 Dec 2022 02:24 PM IST
सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को खेल एवं युवा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उदयनिधि कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin son Udhayanidhi Stalin sworn-in as Minister by Governor RN Ravi
MK Stalin-Udhayanidhi Stalin - फोटो : ANI

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपने विधायक बेटे उदयनिधि स्टालिन को अपनी कैबिनेट में शामिल किया है। चेन्नई स्थित राजभवन के दरबार हॉल में राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को सीएम स्टालिन और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों की उपस्थिति में उदयनिधि को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पिता की तरह सफेद शर्ट पहने उदयनिधि ने तमिल भाषा में मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह 10 मिनट में खत्म हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस सहित डीएमके के अन्य सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए। वहीं, राज्य की मुख्य विपक्षी अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने समारोह का बहिष्कार किया। अन्नाद्रमुक ने सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके पर परिवारवाद का आरोप लगाया है। 45 वर्षीय उदयनिधि को राज्य के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी।
विज्ञापन


बता दें, उदयनिधि स्टालिन डीएमके यूथ विंग के सचिव हैं। उदयनिधि को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री बनने के बाद उदयनिधि कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करने की हरसंभव कोशिश करेंगे। साथ ही उदयनिधि ने कहा कि वह अपने काम से राजनीति में परिवारवाद को लेकर आलोचना का जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल
वहीं, सीएम स्टालिन ने 10 मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया है। उदयनिधि को विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन (एसपीआई) पोर्टफोलियो भी आवंटित किया गया, जो पहले मुख्यमंत्री के पास था। उन्हें गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

वरिष्ठ मंत्री आई पेरियासामी को ग्रामीण विकास के साथ पंचायत विभाग आवंटित किया गया है। पहले उनके पास सहकारिता विभाग था, लेकिन कथित तौर वह इससे खुश नहीं थे। नए फेरबदल में शिव वी मेयनाथन को पर्यावरण और जलवायु विभाग मिला है, पहले उनके पास युवा कल्याण एवं खेल विकास विभाग था।


एम मथिवेंथन नए वन मंत्री
ग्रामीण विकास मंत्री केआर पेरियाकरुप्पन को फिर से सहकारिता विभाग सौंपा गया है। जबकि वन मंत्री के रामचंद्रन अब पर्यटन विभाग संभालेंगे। पीके सेकर बाबू को चेन्नई मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CMDA) का जिम्मा सौंपा गया है। एम मथिवेंथन अब राज्य के नए वन मंत्री होंगे। इससे पहले उनके पास पर्यटन विभाग था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed