फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin says Udhayanidhi expressed his views on Sanatan principles

‘झूठ से अनजान या जानबूझकर…’: बेटे उदयनिधि के बचाव में उतरे पिता स्टालिन, PM पर लगाए आरोप

Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 07 Sep 2023 01:44 PM IST
सार

एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाले सनातन सिद्धांतों पर अपने विचार रखे थे। उनका किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin says Udhayanidhi expressed his views on Sanatan principles
MK stalin - फोटो : Social Media

विस्तार

तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित विवादित बयान पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। भाजपा लगातार हमला कर रही है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने बेटे के बचाव में उतरे हैं। उन्होंने कहा कि उदयनिधि का किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। 

विज्ञापन


विज्ञापन

सनातन सिद्धांतों पर विचार रखे

एमके स्टालिन ने कहा कि उन्होंने सिर्फ अनुसूचित जाति, जनजाति और महिलाओं के साथ भेदभाव करने वाले सनातन सिद्धांतों पर अपने विचार रखे थे। उनका किसी भी धर्म या धार्मिक मान्यताओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उदयनिधि ने सनातन विचारों वाले लोगों के नरसंहार का कभी आह्वान नहीं किया था। यह भाजपा के लोग हैं, जो एक झूठी कहानी फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी पर निशाना

तमिलनाडु के सीएम ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। कहा कि खबरें आ रही हैं कि प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि उदयनिधि की टिप्पणियों को उनके मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान उचित प्रतिक्रिया की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह सुनना बहुत निराशाजनक है। प्रधानमंत्री के पास किसी भी दावे या रिपोर्ट को सत्यापित करने के लिए कई संसाधन उपलब्ध हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या प्रधानमंत्री उदयनिधि के बारे में फैलाए गए झूठ से अनजान होकर बोल रहे हैं या वह जानबूझकर ऐसा कर रहे?

भाजपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

वहीं, भाजपा भी सनातन धर्म पर दिए गए कथित बयान को लेकर गुस्से में हैं। इस बीच, तमिलनाडु के भाजपा नेताओं ने राज्यपाल आरएन रवि से मुलाकात की। उन्होंने 'सनातन उन्मूलन' सम्मेलन में नफरत फैलाने वाले भाषण के लिए उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ मामले दर्ज करने और सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंत्री पीके शेखर बाबू को बर्खास्त करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा है।

नेताओं का कहना है कि 'सनातन उन्मूलन' सम्मेलन में शामिल होकर मंत्री पीके शेखर बाबू ने अपने पद की शपथ का उल्लंघन किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed