{"_id":"5ee758f18ebc3e43301134a1","slug":"tamil-nadu-cm-k-palaniswami-says-that-chennai-will-switch-to-shutdown-mode-for-12-days-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन्नई में 12 दिन के लिए फिर होगी तालाबंदी, केवल आवश्यक सेवाओं को होगी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चेन्नई में 12 दिन के लिए फिर होगी तालाबंदी, केवल आवश्यक सेवाओं को होगी अनुमति
Mon, 15 Jun 2020 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 15 Jun 2020 05:46 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में 19 से 30 जून तक के लिए लॉकडाउन में दी गई ढील में कटौती करने की बात कही है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने कहा है कि आगामी दोनों रविवार को पूरी तरह से बंद (लॉकडाउन) लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने सोमवार को कहा कि चेन्नई और आसपास के इलाकों में 19 जून से 30 जून तक फिर से लॉकडाउन लगाया जाएगा, और उस दौरान अभी मिल रही रियायतों में कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
यहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक विशेषज्ञ पैनल के साथ बैठक के बाद पलानीस्वामी ने कहा कि लॉकडाउन चेन्नई और ग्रेटर चेन्नई पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कई क्षेत्रों में लागू होंगे। ये क्षेत्र तिरुवल्लूर, चेंगलपेट और कांचीपुरम जिलों में पड़ते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 12 दिन की अवधि के दौरान, केवल आवश्यक सेवाओं को कुछ तय प्रतिबंधों के साथ अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लॉकडाउन 19 से 30 जून तक लागू रहेगा और दोनों रविवार (21 और 28 जून) को पूर्ण बंद लागू किया जाएगा, जिनमें कोई भी छूट नहीं दी जाएगी।