फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu civic polls, Big win for DMK AIADMK second

तमिलनाडु निकाय चुनाव: द्रमुक को बड़ी जीत, अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर, भाजपा ने 300 सीटों पर खिलाया कमल

Thu, 24 Feb 2022 05:52 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, चेन्नई।
एजेंसी, चेन्नई। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 24 Feb 2022 05:52 AM IST
सार

द्रमुक की यह जीत एमके स्टालिन के नौ महीने के शासन को समर्थन करती दिखी, वहीं दशकों राज करने वाली अन्नाद्रमुक का प्रभाव कम होता दिखा।

विज्ञापन
Tamil Nadu civic polls, Big win for DMK AIADMK second
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के शहरी निकाय चुनावों में सत्ताधारी द्रमुक ने मजबूती दिखाते हुए सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, मुख्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक की वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव और पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही राजनीतिक ज़मीन खिसकती दिखी। भाजपा ने दक्षिण में कमल खिलाते हुए 300 सीटों पर जीत दर्ज अपनी स्थिति मजबूत की।

विज्ञापन


चुनावों में एमके स्टालिन की सत्ताधारी पार्टी ने अन्नाद्रमुक को दूसरे स्थान पर धकेलते हुए 60 फीसदी से अधिक मत हासिल किया। द्रमुक ने निगम वार्डों में 952, नगरपालिका में 2360 और शहरी पंचायतों में 4389 सीटों पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


इनमें पूर्व मुख्यमंत्रियों पलानीसामी और ओ. पनीरसेल्वम के गृह क्षेत्रों की सीटें भी शामिल हैं। सभी निर्वाचित पार्षदों को दो मार्च को शपथ दिलाई जाएगी और मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव 4 मार्च को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्रमुक की यह जीत एमके स्टालिन के नौ महीने के शासन को समर्थन करती दिखी, वहीं दशकों राज करने वाली अन्नाद्रमुक का प्रभाव कम होता दिखा।

चुनाव परिणामों से उत्साहित मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा, लोगों ने सरकार पर भरोसा जताया है, जनता ने विपक्षियों के उन दावों को नकार दिया, जिसमें कहा गया था कि हमने विधानसभा चुनावों में लोक लुभावने वादे किए, लेकिन कार्य शुरू नहीं किए। 70 फीसदी वादों पर काम शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed