फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin writes to EAM Dr S Jaishankar regarding 13 Indian fishermen who were arrested by Sri Lankan Navy on 23rd March.

तमिलनाडु: सीएम स्टालिन ने विदेश मंत्री जयशंकर को लिखा पत्र, श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए 13 भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाया 

Fri, 15 Apr 2022 08:01 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 15 Apr 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
Tamil Nadu Chief Minister MK Stalin writes to EAM Dr S Jaishankar regarding 13 Indian fishermen who were arrested by Sri Lankan Navy on 23rd March.
डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन। - फोटो : अमर उजाला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने विदेश मंत्री डाक्टर एस जयशंकर को पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि 23 मार्च को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए 13 भारतीय मछुआरों के संबंध में यह खत लिखा गया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से तमिलनाडु के मछुआरों को कानूनी सहायता सुनिश्चित करने और उनकी शीघ्र रिहाई को सक्षम करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


स्टालिन ने केंद्र से अनुरोध किया कि राज्य को तूतुकुडी बंदरगाह से मानवीय सहायता के तौर पर आवश्यक वस्तुएं श्रीलंका के लोगों और खासतौर पर तमिलों के लिए इस द्वीपीय देश को भेजने की अनुमति दी जाए। मुख्यमंत्री ने इस विषय पर 31 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई चर्चा को याद करते हुए उक्त बंदरगाह से अनाज, सब्जियां और दवाइयां श्रीलंका के उत्तरी एवं पूर्वी हिस्सों और राजधानी कोलंबो में तथा बागान में काम करने वाले तमिलों के लिए भेजने की तमिलनाडु सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन


स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को संबोधित पत्र में कहा है कि अब यह जानकारी मिली है कि केंद्र सरकार खाद्य सामग्री और अन्य जरूरी वस्तुएं श्रीलंका भेज रही है, इसलिए मैं अनुरोध करता हूं कि इसे श्रीलंका में बदतर होती स्थिति के मद्देनजर यथाशीघ्र भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 23 मार्च को गिरफ्तार किए गए 12 भारतीय मछुआरों की दशा पर भी कहा कि किल्लीनोछी अदालत ने इस निर्देश के साथ मामले को 12 मई तक स्थगित कर दिया है कि इन मछुआरों में प्रत्येक को दो लाख रुपये (श्रीलंकाई मुद्रा) का निजी मुचलका भरने पर जमानत दी जा सकती है। चूंकि यह बहुत बड़ी रकम है इसलिए मछुआरे यह कभी नहीं अदा कर पाएंगे। वे अभी जाफना जेल में कैद हैं। उन्होंने जयशंकर से इस विषय में फौरन हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।


स्टालिन ने किया नारिकुरावर आदिवासी छात्रा के घर का दौरा
इससे पहले स्टालिन ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से शुक्रवार को कुछ समय निकाल कर अवादी क्षेत्र के नारिकुरावर (मूल जातीय खानाबदोश समुदाय) की एक छात्रा के घर का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नाश्ते में दक्षिण भारत का लोकप्रिय व्यंजन इडली सांभर और वड़ा खाया। मुख्यमंत्री ने अवादी में पेयजल योजना और ऊंचे प्रकाश स्तंभ का उद्घाटन करने के बाद दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नारिकुरावर समुदाय की छात्रा के. दिव्या, के घर अवादी बस स्टैंड के पास जाकर निरीक्षण किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed