फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: Chief Minister K Palaniswami resigns, Assembly dissolved

तमिलनाडु : पलानीस्वामी का इस्तीफा, विधानसभा भंग, अन्नाद्रमुक के विधायक दल की बैठक सात मई को

Mon, 03 May 2021 09:53 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 03 May 2021 09:53 PM IST
सार

राज भवन की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तिरू एडाप्पडी के. पलानीस्वामी और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र तीन मई 2021 की अपराह्न से स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन
Tamil Nadu: Chief Minister K Palaniswami resigns, Assembly dissolved
K Palaniswami

विस्तार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के इस्तीफे के बाद विधानसभा भंग कर दी गई है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने अपना और अपने मंत्रिमंडल का त्यागपत्र सोमवार को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को सौंप दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन


राज भवन की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री तिरू एडाप्पडी के. पलानीस्वामी और उनकी मंत्रिपरिषद का त्यागपत्र तीन मई 2021 की अपराह्न से स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन


विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्यपाल पुरोहित ने पलानीस्वामी और उनकी मौजूदा मंत्रिपरिषद से वैकल्पिक व्यवस्था होने तक पद पर बने रहने का अनुरोध किया है। साथ ही राज्यपाल ने तमिलनाडु की 15वीं विधानसभा (2016 से 21) को भंग कर दिया है। तमिलनाडु में द्रमुक ने कुल 234 में से 133 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नाद्रमुक के विधायक दल की बैठक सात मई को
अन्नाद्रमुक के शीर्ष नेताओं- ओ पनीरसेल्वम और के. पलानीसवामी के नेतृत्व में यहां पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की सात मई को बैठक होगी। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में सोमवार को कहा गया कि बैठक यहां अन्नाद्रमुक कार्यालय में होगी।


बैठक में विधायक दल का नेता चुना जा सकता है। अन्नाद्रमुक को छह अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में द्रमुक से हार का सामना करना पड़ा है। द्रमुक ने राज्य विधानसभा की 234 सीटों में से 133 सीट जीती हैं, जबकि अन्नाद्रमुक के खाते में महज 66 सीट आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed