चेन्नई: कावेरी डेल्टा किसान एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम का किया घेराव, जताया विरोध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे कावेरी डेल्टा किसान एसोसिएशन ने राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ. पनीरसेल्वम (ओपीएस) के काफिले का घेराव करने की कोशिश की है। किसान एसोसिएशन ने डिप्टी सीएम पर सर्वदलीय बैठक में जाने की इजाजत नहीं देने का आरोप लगाया है।
एसोसिएशन ने कहा, 'बैठक के नाम पर किसानों को धोखा दिया जाता है। हम अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आए थे लेकिन हमें मिलने की इजाजत नहीं थी। राज्य में किसानों की दुर्दशा बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।' बता दें कि राज्य में सत्ताधारी एआईएडीएमके और भाजपा ने डेल्टा किसान एसोसिएशन के इस विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित करार दिया है।
Tamil Nadu: Cauvery Delta Farmers Assn staged protest in State Secretariat & tried blocking Dy CM O Panneerselvam, says 'farmers are cheated in the name of the meeting. We had come to press our demands but we weren't allowed to meet. Plight of farmers in state is very unfortunate pic.twitter.com/c4oO7r2Czs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 22, 2018
गौरतलब है कि तमिलनाडु की सरकार ने पिछले महीने किसानों की ऋण माफी और बेहतर न्यूनतम फसल समर्थन मूल्य की मांग को दरकिनार करते हुए विधानसभा में एक विधेयक पास कर विधायकों को मिलने वाली तनख्वाह और दूसरे भत्तों को दोगुना कर दिया था। सरकार के इस कदम के बाद से किसान विरोध जता रहे हैं।