फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu BJP president K Annamalai hits back DMK over GetOutStalin remarks

Tamil Nadu: तमिलनाडु BJP अध्यक्ष अन्नामलाई का DMK पर पलटवार, 'गेट आउट स्टालिन' लिख उपमुख्यमंत्री को दिया जवाब

Fri, 21 Feb 2025 11:08 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 11:08 AM IST
सार

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक्स पेज पर  'गेटआउटस्टालिन' लिखकर डीएमके पर तीखा पलटवार किया। अन्नामलाई ने यह टिप्पणी तब की जब उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गेटआउट मोदी' कहा था। 

विज्ञापन
Tamil Nadu BJP president K Annamalai hits back DMK over GetOutStalin remarks
उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और के अन्नामलाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके और भाजपा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। दोनों पार्टियों में चल रही नोकझोंक के बीच, शुक्रवार को राज्य भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर निशाना साधा। उन्होंने अपने एक्स पेज पर 'गेटआउटस्टालिन' लिखकर डीएमके पर तीखा पलटवार किया। 

विज्ञापन


अन्नामलाई ने यह टिप्पणी तब की है जब उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'गेटआउट मोदी' कहा था। भाजपा नेता अन्नामलाई ने पहले ही कहा था कि वे इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाएंगे।
विज्ञापन


अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर लगाए कई आरोप
अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा,  'एक परिवार की मनमानी, दागी मंत्रिमंडल, भ्रष्टाचार, अराजकता, तमिलनाडु को नशीली दवाओं और अवैध शराब का अड्डा बना देना, बढ़ता कर्ज, खस्ताहाल शिक्षा मंत्रालय, महिलाओं और बच्चों के लिए अनिश्चित वातावरण, जाति और धर्म के आधार पर विभाजनकारी राजनीति, सुशासन देने में निरंतर विफलता, त्रुटिपूर्ण नीतियां और चुनावी वादे पूरे न करने के कारण लोग डीएमके के नेतृत्व वाली सरकार को जल्द ही सत्ता से हटा देंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्नामलाई ने कहा- करूर में बोले शब्दों को नहीं लूंगा वापस
भाजपा नेता अन्नामलाई ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वे 19 फरवरी को करूर में अपने कहे शब्दों को वापस नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, 'उदयनिधि ने चेन्नई में एक रैली को संबोधित करते हुए 'गेटआउट मोदी' शब्द का इस्तेमाल किया था। मैंने कहा था कि यदि उन्होंने फिर से हमारे विश्व नेता के लिए इस शब्द का प्रयोग किया तो मैं शुक्रवार सुबह 6 बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'गेटआउटस्टालिन' लिखूंगा। 

18 फरवरी को शुरू हुई दोनों दलों के बीच नोकझोंक 
सत्तारूढ़ डीएमके और भाजपा के बीच नोकझोंक 18 फरवरी को शुरू हुई। इस दिन उपमुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) और तीन-भाषा नीति के खिलाफ डीएमके की रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि अगर केंद्र ने राज्य के अधिकारों को छीनने का कोई प्रयास किया तो जनता 'गेटआउट मोदी' अभियान शुरू करेगी। 

उदयनिधि ने कहा- इस बार 'गेटआउट मोदी' आंदोलन होगा
उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने कहा कि पिछली बार भी आपने तमिलों के अधिकारों को छीनने का प्रयास किया था। तब भी लोगों ने 'मोदी वापस जाओ' अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा, 'अगर आप तमिलनाडु के लोगों के साथ फिर से ऐसा करने की कोशिश करेंगे, तो इस बार आपको वापस भेजने के लिए 'गेटआउट मोदी' आंदोलन होगा।'


इसलिए दोनों दलों के बीच चल रही नोकझोंक
सत्तारूढ़ डीएमके और भाजपा के बीच राष्ट्र शिक्षा नीति (एनईपी) और तमिलनाडु को केंद्रीय धन आवंटन और दक्षिणी राज्य पर कथित तौर पर हिंदी थोपने को लेकर तीखी नोकझोंक चल रही है। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed