Tamil Nadu: ISRO के लॉन्च पैड को लेकर DMK के विज्ञापन में चीन का झंडा, BJP का निशाना- यह उनकी प्रतिबद्धता...
के अन्नामलाई ने डीएमके को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ऊंची उड़ान भरने वाली डीएमके कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दूसरे लॉन्च पैड की घोषणा के बाद से यह पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक विज्ञापन का फोटो साझा करके द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके मंत्री थिरू अनिता राधाकृष्णन द्वारा आज प्रमुख तमिल दैनिकों को दिया गया यह विज्ञापन चीन के प्रति डीएमके की प्रतिबद्धता और हमारे देश की संप्रभुता के प्रति उनकी पूर्ण उपेक्षा का प्रतीक है।
दरअसल, इसरो के लॉन्च पैड को लेकर डीएमके ने एक विज्ञापन दिया, जिसमें चीन का झंडा बना हुआ है। इसी को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला।
पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब डीएमके
इतना ही नहीं के अन्नामलाई ने डीएमके को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ऊंची उड़ान भरने वाली डीएमके कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे लॉन्च पैड की घोषणा के बाद से यह पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब है।
कुकर्मों को दबाने का प्रयास
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'डीएमके की यह जल्दबाजी सिर्फ उनके पिछले कुकर्मों को दबाने के प्रयास को दिखाती है। हमें उन्हें याद दिलाना चाहिए कि डीएमके ही थी, जिसकी वजह से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र आज आंध्र प्रदेश में है और तमिलनाडु में नहीं।'
Tamil Nadu BJP president K Annamalai tweets "This advertisement by DMK Minister Anita Radhakrishnan to leading Tamil dailies today is a manifestation of DMK’s commitment to China & their total disregard for our country’s sovereignty. DMK, a party flying high on corruption, has… pic.twitter.com/V6iWAWK79x
— ANI (@ANI) February 28, 2024
60 साल पहले इसरो के साथ...
उन्होंने कहा कि जब इसरो के पहले लॉन्च पैड के बनाने की योजना बनाई जा रही थी, तब तमिलनाडु इसरो की पहली पसंद था। हालांकि कंधे में अधिक दर्द के कारण उस समय के मुख्यमंत्री थिरु अन्नादुरई बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। इसके लिए उन्होंने अपनी जगह अपने एक मंत्री मथियाझागन को प्रतिनियुक्त किया था। इसरो के अधिकारियों ने बहुत समय तक इंतजार किया। अंत में मथियाझागन नशे जैसी हालत में आए।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ 60 साल पहले ऐसा व्यवहार किया गया था। डीएमके में कुछ भी खास बदलाव नहीं आया है बल्कि और बदतर हो गई है।
मुद्दे को भटकाने के लिए कारण ढूंढ रहे...
डीएमके सांसद कनिमोझी का कहना है, 'मुझे नहीं पता कि कलाकृति बनाने वाले को ये तस्वीर कहां से मिली। मुझे नहीं लगता कि भारत ने चीन को दुश्मन देश घोषित किया है। मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी पीएम को आमंत्रित किया है। सिर्फ इसलिए कि आप सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, आप मुद्दे को भटकाने के लिए कारण ढूंढ रहे हैं।'
#WATCH | On a newspaper advertisement in Tamil Nadu having an image of a rocket with a Chinese flag, DMK MP Kanimozhi says, "I don't know from where the person who did the artwork, found this picture from. I don't think India has declared China as an enemy country. I have seen… pic.twitter.com/0o8tbBwR7z
— ANI (@ANI) February 28, 2024