Tamil Nadu: अन्नामलाई ने डीएमके पर साधा निशाना, कहा- पांच बार में भी चेन्नई नहीं बदल सकी, पीएम मोदी को सराहा
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई ने कहा कि तमिलनाडु में परिवर्तन की रैली है। हमें नरेंद्र मोदी को अब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। हम निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी को तीसरा बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।
विस्तार
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष अन्नामलाई एक बार फिर डीएमके सरकार के खिलाफ हमलावर हो गए। अन्नामलाई शनिवार को तिरुवल्लूर जिले के पूनमल्ली के नजरथपेट्टई पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने डीएमके की सरकार पांच बार देखी है। लेकिन क्या इतने वर्षों में चेन्नई बदल सकी। डीएमके अभी भी पुरानी राजनीति ही कर रही है। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में परिवर्तन की रैली है। हमें नरेंद्र मोदी को अब तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। हम निश्चित रूप से नरेंद्र मोदी को तीसरा बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।
#WATCH | Tamil Nadu BJP President K Annamalai reached the Nazarathpettai area, Poonamallee Legislative Assembly Constituency in the Thiruvallur district." pic.twitter.com/Wgi7r4WdXa
— ANI (@ANI) February 10, 2024