फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tamil Nadu: Bihar doctor gang-raped in Vellore, grieved while returning from auto after watching film at night

तमिलनाडु: बिहार की डॉक्टर से वेल्लूर में सामूहिक दुष्कर्म, रात में फिल्म देखकर ऑटो से लौटते वक्त दरिंदगी

Sat, 26 Mar 2022 10:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लूर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 26 Mar 2022 10:26 AM IST
सार

दरिंदगी की यह घटना बुधवार को तब हुई जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी।आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। उससे 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी झपट ली। 

विज्ञापन
Tamil Nadu: Bihar doctor gang-raped in Vellore, grieved while returning from auto after watching film at night
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

देश में दरिंदगी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन ऐसी वारदातों की खबरें आती रहती हैं। अब तमिलनाडु के वेल्लूर में बिहार की एक महिला चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वारदात में दो किशोर भी शामिल हैं। यह मामला तमिलनाडु विधानसभा में भी उठा। 

विज्ञापन


दरिंदगी की यह घटना बुधवार को तब हुई जब पीड़िता अपने दोस्त के साथ फिल्म देखकर घर लौट रही थी। आधी रात का फिल्म खत्म होने के बाद दोनों थिएटर के बार ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक ऑटो वाला आया। उसमें पहले से चार लोग बैठे थे। पीड़िता के मुताबिक उन्होंने ड्राइवर से अस्पताल की तरफ चलने को कहा, तो वह तैयार हो गया। 
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद बाद ड्राइवर ने अचानक रास्ता बदल दिया और रफ्तार भी बढ़ा दी। जब पीड़िता ने ड्राइवर से पूछा कि रास्ता क्यों बदला तो ड्राइवर बोला कि रात में वह रास्ता बंद हो जाता है। इसके बाद उसने ऑटो को श्मशान घाट के पास एक सुनसान जगह पर रोक दिया। इसके बाद चारों लड़कों और ऑटो ड्राइवर ने युवती और उसके दोस्त के साथ मारपीट कर डराया और फिर महिला डॉक्टर के साथ बारी—बारी से दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद पीड़िता डर के मारे बिहार चली गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार से पीड़िता ने वेल्लूर के पुलिस अधीक्षक राजेश कन्नन को  ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने ताबड़तोड़ खोजबीन कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ लूटपाट भी की। उससे 40 हजार रुपये नकद और सोने की चेन भी झपट ली।


सामूहिक दुष्कर्म का यह मामला तमिलनाडु विधानसभा में भी उठा। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बताया कि मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed