{"_id":"60639db28ebc3e590c0a1cb5","slug":"tamil-nadu-assembly-election-income-tax-raid-on-aiadmk-mlas-drivers-home-one-crore-rupees-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके विधायक के ड्राइवर के घर आयकर का छापा, एक करोड़ रुपये बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु चुनाव: एआईएडीएमके विधायक के ड्राइवर के घर आयकर का छापा, एक करोड़ रुपये बरामद
Wed, 31 Mar 2021 03:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, तिरुचिरापल्ली
एजेंसी, तिरुचिरापल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 31 Mar 2021 03:22 AM IST
सार
- आयकर विभाग की टीम ने विधायक के ड्राइवर अलगीसराय के यहां से एक करोड़ की नकदी बरामद की।
- तमिलनाडु में एआईएडीएमके नेता की कार से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
income tax raid
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग की टीम ने अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) विधायक आर. चंद्रशेखर के ड्राइवर अलगरासामी के घर पर छापा मारा। यहां से टीम ने एक करोड़ रुपये जब्त किए हैं। अलगीसराय विधायक के साथ पिछले आठ साल से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह नकदी 500 रुपये के नोट में इकट्ठा की गई थी। टीम ने ये कार्रवाई उस सूचना के आधार पर की। टीम ने ये कार्रवाई उस सूचना के बाद की, जिसमें बताया गया था कि चुनाव के लिए बहुत सारा पैसा इकट्ठा किया गया है। सूचना मिलने के बाद टीम ने विधायक के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने विधायक के ड्राइवर अलगीसराय के यहां से एक करोड़ की नकदी बरामद की है। इससे पहले तमिलनाडु में एआईएडीएमके नेता की कार से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने पेट्टावैथालाई ब्रिज पर चेकिंग के दौरान ये कार्रवाई की थी। कार कथित तौर पर मुसिरी से पार्टी के मौजूदा विधायक सेल्वराज की बताई गई थी। सेल्वराज को इस चुनाव में भी एआईएडीएमके ने इसी सीट से उम्मीदवार बनाया है।