फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil nadu Assembly Election 2021 AIADMK and BJP alreday started meetings on seat sharing formula

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : सीटों के बंटवारे पर बातचीत शुरू, क्या भाजपा की मांग मानेगी अन्नाद्रमुक?

Sat, 27 Feb 2021 06:47 PM IST
अंशुल तलमले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Feb 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Tamil nadu Assembly Election 2021 AIADMK and BJP alreday started meetings on seat sharing formula
तमिलनाडु में कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी - फोटो : पीटीआई

तमिलनाडु में पिछले 10 साल से ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) का शासन है। राज्य की जनता ने वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता को दोबारा गद्दी सौंपी थी। भारतीय जनता पार्टी, अन्नाद्रमुक की प्रमुख सहयोगी है। छह अप्रैल को एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो चुकी है। जल्द ही इस मुद्दे पर सहमति बनने की उम्मीद है।

विज्ञापन


पिछले चुनाव में विधानसभा की कुल 234 सीटों में अन्नाद्रमुक को 135 पर विजय हासिल हुई थी, जबकि भाजपा का खाता भी नहीं खुल सका था। इस बार दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी अपने लिए 60 सीट की मांग कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एम चक्रवर्ती की मानें तो पार्टी ने उन 60 सीटों की पहचान कर ली है, जहां पर जीत का भरोसा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, वीके सिंह, राष्ट्रीय महासचिव एवं तमिलनाडु राज्य के पार्टी प्रभारी सीटी रवि, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन सहित भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री एवं अन्नाद्रमुक के समन्वयक के पलानीस्वामी और अन्नाद्रमुक समन्वयक एवं उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम से चर्चा की। भाजपा के राज्य में संगठन महासचिव केशव विनायगन भी इस बातचीत के दौरान मौजूद रहे।


एक्टिंग से राजनीति में आए विजयकांत की पार्टी देसिया मुरपोक्कू द्रविड कड़गम (द्रमुक) और जीके वासन की तमिल मनीला कांग्रेस भी अन्नाद्रमुक की सहयोगी हैं। इस बीच, ऑल इंडिया समातुवा मक्कल काची के संस्थापक एवं करीब एक दशक से अन्नाद्रमुक के सहयोगी रहे आर शरत कुमार कमल हासन की पार्टी मक्कल निधी मैय्यम से गठबंधन की संभावना के लिए शनिवार को चर्चा करेंगे।

तमिलनाडु के राजनैतिक गलियारों में चर्चा है कि अन्नाद्रमुक और द्रमुक दोनों ही इस चुनाव में अपने सहयोगी दलों से ज्यादा सीटों पर लड़ना चाहते हैं। उनका मकसद मौका मिलने पर अकेले अपने दम पर सरकार बनाना है। बताया जाता है कि वहां डीएमके अपने लिए 180 सीटें रखना चाहती है, जबकि शुरू में 60-70 सीटें चाहने वाली कांग्रेस अब 40-48 सीटें मांग रही है। पिछले चुनाव में स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानी द्रमुक 88 सीटों पर जीत के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी और कांग्रेस को सिर्फ आठ सीटें ही मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed