फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: 11 fishermen missing last week are safe, Kanyakumari to arrive tomorrow

तमिलनाडु: पिछले हफ्ते लापता हुए 11 मछुआरे हैं सुरक्षित, कल पहुंचेंगे कन्याकुमारी

Fri, 30 Apr 2021 03:51 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोच्चि
एजेंसी, कोच्चि Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 03:51 AM IST
सार

  • तटरक्षक बल ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज विक्रम लापता नाव मर्सडीज के 11 मछुआरों को लेकर आ रहा है
  • मछुआरों के कन्याकुमारी के थेंगापट्टनम बंदरगाह पर एक मई तक पहुंचने की संभावना है

विज्ञापन
Tamil Nadu: 11 fishermen missing last week are safe, Kanyakumari to arrive tomorrow
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

तमिलनाडु से पिछले हफ्ते नाव समेत लापता हुए 11 मछुआरे सुरक्षित हैं। उन्हें कन्याकुमारी लाया जा रहा है। भारतीय तटरक्षक बल ने बृहस्पतिवार को बताया कि ओमान तट के पास  एक जहाज की टक्कर लगने के बाद मछुआरों की नाव लापता हो गई थी। तटरक्षक बल ने एक ट्वीट कर बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज विक्रम लापता नाव मर्सडीज के 11 मछुआरों को लेकर आ रहा है।

विज्ञापन


मछुआरों के कन्याकुमारी के थेंगापट्टनम बंदरगाह पर एक मई तक पहुंचने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को तटरक्षक बल ने एक ट्वीट में कहा था कि समुद्र और वायु मार्ग से चलाए गए अभियान में आईसीजे डोनियर ने मछुआरों की नाव को देखा और उनसे संपर्क स्थापित किया।
विज्ञापन


भारतीय तटरक्षक बल के जवानों ने पिछले शनिवार से 11 मछुआरों सहित गायब नौका का पता लगा लिया था। अधिकारियों ने बताया कि यह नौका लक्षद्वीप से 370 किलोमीटर दूर मिली और उसमें सवार सभी मछुआरे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नौका मर्सिडीज 6 अप्रैल को तमिलनाडु के तेंगापट्टनम से निकली थी और गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के लिए पश्चिमी केरल की ओर बढ़ गई। तमिलनाडु के अधिकारियों ने पिछले शनिवार को किसी अन्य नौका का मलबा देखा। उन्हें लगा कि मर्सिडीज डूब गई। उसके बाद उन्होंने तटरक्षक बल को इसकी जानकारी दी। जवानों ने इसकी तलाश शुरू की और बचाव दल ने चार दिन की मशक्कत के बाद नौका का पता लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed