{"_id":"5ec865356bde4d46b94ab25f","slug":"taliban-s-top-leader-sirajuddin-haqqani-infected-with-corona-virus-admitted-to-kanchi-s-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ तालिबान का टॉप लीडर सिराजुद्दीन हक्कानी, कराची के अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वायरस से संक्रमित हुआ तालिबान का टॉप लीडर सिराजुद्दीन हक्कानी, कराची के अस्पताल में भर्ती
Sat, 23 May 2020 05:20 AM IST
श्रीधर मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 23 May 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
सिराजुद्दीन हक्कानी
- फोटो : Social Media
दिल्ली और काबुल में आतंकवाद रोधी टीम के ऑपरेटिव्स ने बताया कि तालिबान के उप नेता सिराजुद्दीन हक्कानी और तीन कमांडर्स में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। बता दें कि सिराजुद्दीन हक्कानी, तालिबान की तलवार शाखा हक्कानी नेटवर्क का प्रमुख भी है। जानकारी के मुताबिक सिराजुद्दीन हक्कानी को पाकिस्तान के रावलपिंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
तालिबान के जिन दूसरे नेताओं के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की सूचना मिली है, उनमें मुल्ला आमिर खान मुत्ताकी और फजल मजलूम शामिल हैं। ये दोनों ही नेता तालिबान और अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि के बीच चल रही बातचीत का हिस्सा हैं। सूचना मिली है कि मुल्ला नूरुद्दीन तुरबी के साथ तालिबान के दो नेताओं को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बीच तालिबान नेताओं ने यह मानने से इनकार कर दिया है कि उसका टॉप लीडरशिप कोरोना वायरस से संक्रमित है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह ने कहा कि अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के नेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस मामले में एक ट्वीट कर कहा, “कई जगहों पर झूठी खबरें चल रही हैं कि तालिबानी नेता सिराजुद्दीन हक्कानी समेत अन्य नेता कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।”