फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Talgo touched the speed of 160, takes 40 minutes to destination

160 की रफ्तार से दौड़ी टेल्गो, जल्द ही छू देगी 200 गति

Tue, 12 Jul 2016 03:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 12 Jul 2016 03:48 AM IST
विज्ञापन
Talgo touched the speed of 160, takes 40 minutes to destination
टेल्गो ट्रेन - फोटो : ब्यूरो/ मथुरा

हाईस्पीड ट्रेन टेल्गो सोमवार को 160 किमी प्रति घंटा रफ्तार से चलाई गई। उसने मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से रूंधी रेलवे स्टेशन तक की 74 किमी की दूरी मात्र 40 मिनट में पूरी की। सोमवार को टेल्गो के तीन ट्रायल हुए। 

विज्ञापन


नौ जुलाई से प्रतिदिन टेल्गो ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। सोमवार को टेल्गो ट्रेन के तीन ट्रायल हुए। पहला ट्रायल 140, दूसरा 150 और तीसरा ट्रायल 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से किया गया। पहले ट्रायल में टेल्गो 11:11 बजे रूंधी रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुई। 11:53 बजे वह रूंधी पहुंच गई। दूसरे ट्रायल में वह 150 की स्पीड से मथुरा से 2:21 बजे चली और 3:02 मिनट पर रूंधी रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन


तीसरे और अंतिम ट्रायल में टेल्गो को 160 किमी प्रति घंटा की स्पीड से रूंधी के लिए 5:31 बजे चलाया गया। ट्रेन 6:11 बजे अर्थात् मात्र 40 मिनट में मथुरा से 74 किमी का सफर तय करके रूंधी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई। सोमवार को इसे दूसरे क्रू मेंबर्स ने चलाया। नौ जुलाई को पहले ट्रायल में मौजूद रहे सुजीत पाठक और विवेक शर्मा को सोमवार को छुट्टी दी गई थी। जबकि गार्ड के रूप में एसके मिश्रा ने ही हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed