फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Taj Mahal is an Temple or mausoleum, Government should clear all doubts

ताजमहल मंदिर है या मकबरा, विवाद समाप्त करे सरकार: केंद्रीय सूचना आयोग

Thu, 10 Aug 2017 10:02 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
Taj Mahal is an Temple or mausoleum, Government should clear all doubts
ताजमहल - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला
केंद्रीय सूचना आयोग ने केंद्र सरकार से स्पष्ट करने को कहा है कि ताजमहल शाहजहां द्वारा बनवाया गया मकबरा है या शिव मंदिर, जिसे एक राजपूत राजा ने मुगल शासक को उपहार में दिया था। इतिहास के इस दूसरे पहलू वाला प्रश्न कुछ लोगों ने आरटीआई के माध्यम से पूछा है। इतिहासकार होने का दावा करने वाले इन लोगों ने कई अदालती मामलों का हवाला देते हुए यह प्रश्न पूछा है। यह मामला अब संस्कृति मंत्रालय के पास है।
विज्ञापन


यूपी के डिप्टी सीएम बोले, ताजमहल हमारी संस्कृति का प्रतीक नहीं
विज्ञापन


सूचना आयुक्त श्रीधर आचार्युलु ने मंत्रालय को इस विवाद को समाप्त करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने दुनिया के अजूबे में शुमार सफेद संगमरमर के इस मजार के इतिहास के संदेह को दूर करने को कहा। दरअसल ताजमहल की वास्तविकता पर बार-बार सवाल उठाए जा रहे हैं। इतिहासकार पी एन ओक और वकील योगेश सक्सेना ने इसकी जानकारी मांगी उसके बाद आचार्युलु ने सरकार को इस पर अपना रुख साफ करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट सहित कुछ कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया, जबकि कुछ अदालतों में यह मामला अभी लंबित है। आचार्युलु ने कहा कि कुछ मामलों में भारतीय पुरातत्व विभाग भी पार्टी है, उन्होंने जवाबी हलफनामा दायर किया है। आयोग ने पुरातत्व विभाग को निर्देश दिया है कि वह उन कॉपी को अतिरिक्त फीस लेकर 30 अगस्त से पहले अपीलकर्ताओं से साझा करे। एक याची बीकेएसआर अय्यंगर ने एएसआई से आरटीआई के जरिये पूछा है कि वह बताए कि आगरा का स्मारक ताजमहल है या ‘तेजो महालया।’ उन्होंने कहा कि कई लोग कहते हैं कि ताजमहल दरअसल शाहजहां का बनाया मकबरा नहीं बल्कि राजा मानसिंह द्वारा उपहार में दिया गया मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed