{"_id":"62cc5c8ee1c3f42b0766f7bf","slug":"tailor-killing-in-rajasthan-man-held-from-jammu-and-kashmir-for-issuing-threats-to-mumbai-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: लड़की को धमकी देने का आरोपी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार, कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर की थी पोस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: लड़की को धमकी देने का आरोपी जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार, कन्हैयालाल हत्याकांड को लेकर की थी पोस्ट
Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:15 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुंबई की 16 साल की नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के मामले में एक फेसबुक पोस्ट को लेकर मुंबई की 16 साल की नाबालिक लड़की को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि आरोपी ने 15 वर्षीय लड़की को कथित रूप से मौत और उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
वीपी रोड थाने के अधिकारी ने बताया कि फैयाज अहमद भट्ट (30) को रविवार को उत्तरी केंद्र शासित प्रदेश के बडगाम से पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिग लड़की ने अपने फेसबुक वॉल पर कन्हैया लाल के मर्डर को लेकर पोस्ट की थी। जिसके बाद 1 जुलाई को तीन नंबरों से एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे व्हाट्सएप कॉल किया उसे जान से मारने के साथ ही दुष्कर्म की धमकी दी थी। जिसके बाद उसके माता-पिता ने अगले दिन शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का (आईपीसी की धारा 506(2),507 और 509) मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में जांच के आधार पर मुंबई पुलिस की एक विशेष टीम ने फैयाज अहमद भट्ट को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या 28 जून को कर दिया गया था। कन्हैया लाल ने नुपुर शर्मा का समर्थन करने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके बाद उसकी दुकान पर हत्या कर दी गई थी।