फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tahawwur Rana moved court seeking the permission to talk to his family members

Tahawwur Rana: आतंकी तहव्वुर राणा को सता रही परिवार की याद, परिजनों से बात करने के लिए दायर की अर्जी

Mon, 21 Apr 2025 07:43 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 21 Apr 2025 07:43 PM IST
सार

Tahawwur Rana: आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने अदालत से अपने परिजनों से बात करने की अनुमति मांगी है। राणा ने 19 अप्रैल को अपने वकील के माध्यम से विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत में यह याचिका दायर की थी।

विज्ञापन
Tahawwur Rana moved court seeking the permission to talk to his family members
तहव्वुर राणा, मुंबई हमलों का साजिशकर्ता - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई हमलों का मास्टमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा को अपने परिवार की याद सता रही है। तहव्वुर राणा अपने परिवार के लोगों से बात करना चाहता है। इसकी इजाजत के लिए उसने एक अर्जी दायर की है। हाल ही में उसे अमेरिका से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। दिल्ली के एक जज ने राणा की याचिका पर नोटिस जारी कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से जवाब मांगा है

विज्ञापन


परिजनों से बात करना चाहता है राणा
आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने अदालत से अपने परिजनों से बात करने की अनुमति मांगी है। राणा ने 19 अप्रैल को अपने वकील के माध्यम से विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत में यह याचिका दायर की थी। न्यायाधीश ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को 23 अप्रैल तक इस पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


64 वर्षीय पाकिस्तानी मूल के कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को 10 अप्रैल को अदालत ने 18 दिन की हिरासत में भेज दिया था। एनआईए ने अदालत को बताया कि आपराधिक साजिश के तहत आरोपी डेविड कोलमैन हेडली ने भारत यात्रा से पहले पूरे ऑपरेशन की योजना राणा से साझा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित शाह को मारने की साजिश: वारिस पंजाब दे ग्रुप में चैट... रवनीत बिट्टू भी निशाने पर, वीडियो से खुला राज

हेडली के संपर्क मे था राणा
एनआईए के अनुसार संभावित चुनौतियों को देखते हुए हेडली ने राणा को एक ईमेल भेजा, जिसमें उसने अपनी संपत्तियों और अन्य चीजों का ब्यौरा दिया था। हेडली ने राणा को पाकिस्तानी नागरिक इलियास कश्मीरी और अब्दुर रहमान की इस साजिश में संलिप्तता की जानकारी भी दी थी, जो इस मामले में सह-आरोपी हैं।

राणा मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिशकर्ता डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी (जो अमेरिकी नागरिक है) का करीबी सहयोगी है। उसे अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट द्वारा 4 अप्रैल को उसकी प्रत्यर्पण याचिका खारिज किए जाने के बाद भारत लाया गया था।

टीएमसी की बढ़ी टेंशन: 10 सांसदों को कोर्ट का नोटिस, चुनाव आयोग के गेट बाहर किया था प्रदर्शन; तोड़ी थी धारा 144

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed