{"_id":"59eef8f54f1c1bd1538b8dcf","slug":"syed-salahuddin-son-syed-shahid-yusuf-arrested-by-niaterror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":" टेरर फंडिंग के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टेरर फंडिंग के मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, हिजबुल चीफ सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 24 Oct 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
syed salahuddin
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने हिजबुल मुजाहिदीन के मुखिया सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सय्यद शाहिद यूसुफ को 2011 के टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया है। शाहिद सऊदी अरब में रह रहे हिजबुल आतंकी एजाज अहमद भट्ट के संपर्क में था, उसपर घाटी में आतंकी घटनाओं के लिए फंड जुटाने और उनको बढ़ावा देने का आरोप है।
विज्ञापन
सलाहुद्दीन ने फिर अलापा कश्मीर की आजादी का राग, वीडियो वायरल
विज्ञापन
शाहिद जम्मू कश्मीर के सिंचाई विभाग में काम करता है और वहां के बडगाम में स्थित अपने एक घर में रहता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शाहिद ने मान लिया है कि उसने एजाज को वेस्टर्न यूनियन के जरिए पैसे ट्रांसफर किए थे। NIA का कहना है कि फंड सऊदी और भारत दोनों तरफ से ट्रांसफर हुए थे।
विज्ञापन
जो पैसा ट्रांसफर हुआ वह कथित रूप से हिजबुल को फंड देने के लिए था, यह पैसा 2011, 2012, 2013 और 2014 में यूसुफ को चार किश्तों में भेजा गया था। एनआईए के मुताबिक, दोनों ने कई बार फोन पर भी बात की थी।
2011 के टेरर फंडिंग केस में छह और आरोपी भी थे। जिसमें से चार (गुलाम मोहम्मद भट्ट, मोहम्मद सादिक गनी, गुलाम जीलानी लीलू, अहमद डग्गा) तिहाड़ में बंद हैं और बाकी दो (मोहम्मद मकबूल पंडित और एजाज भट्ट) फरार हैं।