फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Switzerland share first information of Swiss bank account holders to Indian Government

कालाधन मामले में एक और कामयाबी, स्विस बैंक ने दी भारतीय खातों की जानकारी

Mon, 07 Oct 2019 04:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 07 Oct 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
Switzerland share first information of Swiss bank account holders to Indian Government
स्विस बैंक

विदेशी बैंकों में जमा काले धन को लेकर भारत सरकार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्विट्जरलैंड सरकार ने भारत को स्विस बैंक में भारतीय खातों से जुड़ी पहली जानकारी सौंप दी है। भारत उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसे स्विस बैंक से जुड़ी जानकारी मिली है। 

विज्ञापन


पहली जानकारी के अलावा भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी। स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग ने ये जानकारी दी। इस समय स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते हैं जो कि निशाने पर हैं। इनमें भारत के भी कई खाते शामिल हैं। 
विज्ञापन


हालांकि, स्विट्जरलैंड से जानकारी मिलने के बाद सरकार के सूत्रों का कहना है कि जिन खातों की जानकारी प्राप्त हुई है उसमें सभी खाते गैरकानूनी नहीं हैं। देश की सरकारी एजेंसियां अब इस मामले में जांच शुरू करेंगी। खातों के बारे में जो जांच होगी उसमें खाताधारकों के नाम, उनके खाते की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहली बार है कि भारत को स्विट्जरलैंड से एईओआई ढांचे के तहत ये जानकारी प्राप्त हई है। इस प्रावधान के तहत वित्तीय खातों की जानकारी का आदान-प्रदान किया जाता है। वो खाते जो वर्तमान में सक्रिय हैं और वो खाते भी जो 2018 के दौरान बंद कर दिए गए थे। एईओआई के द्वारा प्राप्त जानकारी बेहद गोपनीय होती है। 

एफटीए अधिकारियों ने खातों की संख्या या स्विस बैंक के भारतीय ग्राहकों के खातों से जुड़ी वित्तीय संपत्तियों के बारे में कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। एफटीए ने भागीदार देशों को कुल 3.1 मिलियन वित्तीय खातों की जानकारी भेजी थी जिनमें उसे लगभग 2.4 मिलियन की जानकारी प्राप्त हुई है। 


विदेश में जमा काला धन वापस भारत लाना मोदी सरकार का बड़ा चुनावी मुद्दा था। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया था। और देश की जनता से काले धन को वापस लाने का वादा किया था। इसी को लेकर भारत सरकार लगातार स्विट्जरलैंड सरकार से संपर्क में थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed