फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Swiss President Doris Leuthard receives ceremonial reception at Rashtrapati Bhavan

भारत-स्विट्जरलैंड 70 सालों से दोस्त, दौरे से मजबूत होंगे दोनों देशों के संबंध: स्विस राष्ट्रपति

Thu, 31 Aug 2017 10:46 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Thu, 31 Aug 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
Swiss President Doris Leuthard receives ceremonial reception at Rashtrapati Bhavan
डोरिस लिउथर्ड

स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड का आज दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ। इससे पहले स्विस राष्ट्रपति लिउथर्ड बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा के तहत भारत पहुंचीं। बता दें कि यह स्विट्जरलैंड के किसी राष्ट्रपति की चौथी भारत यात्रा होगी। स्विस राष्ट्रपतियों ने इससे पहले 1998, 2003 और 2007 में भारत की यात्रा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन



राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के दौरान स्विस राष्ट्रपति डोरिस लिउथर्ड ने कहा कि भारत और स्विट्जरलैंड 70 सालों से दोस्त हैं। इस दौरे से दोनों देशों के संबंधों को काफी मजबूती मिलेगी।


स्विस राष्ट्रपति ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि व्यापार और साझेदारी से जुड़े समझौते जो लंबे समय से पेंडिंग हैं, को एक नई दिशा और गति देंगे। इसके साथ ही नए निवेश संरक्षण समझौते की कोशिश करेंगे।''


राष्ट्रपति भवन में स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति डोरिस ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे सुधारों से काफी खुश हैं।


यहां देखें स्विस राष्ट्रपति के स्वागत समारोह का पूरा वीडियो:-


द्विपक्षीय समझौतों को आगे बढ़ने के लिए बातचीत
इस दौरान दोनों पक्ष व्यापार और निवेश समझौतों के साथ विभिन्न द्विपक्षीय समझौतों पर आगे बढ़ने के लिए बातचीत करेंगे। विदेश मंत्रालय से जारी वक्तव्य में कहा गया है, “स्विट्जरलैंड की राष्ट्रपति के साथ वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों और स्विट्जरलैंड की कई बड़ी कंपनियों के कारोबारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आएगा।”

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत यात्रा के दौरान लिउथर्ड राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मुलाकात करने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बातचीत करेंगे। इस बातचीत के दौरान स्विस बैंक में भारतीयों द्वारा छिपाकर रखे गए काले धन के मुद्दे को भी भारत उठा सकता है।

स्विट्जरलैंड, भारत के साथ कारोबार करने वाला का सातवां सबसे बड़ा देश है। स्विट्जरलैंड के साथ भारत का 2016-17 में कारोबार 18.2 अरब डॉलर रहा। भारत अपने कुल वैश्विक कारोबार का 2.76 फीसदी द्विपक्षीय कारोबार के रूप में करता है, जिसमें वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी के चलते मिला-जुला रुख देखने को मिला है।

NSG में भारत की सदस्यता का समर्थन
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल जून में स्विट्जरलैंड की यात्रा की थी। इस दौरान स्विट्जरलैंड ने परमाणु आपूर्तकिर्ता समूह में भारत की सदस्यता का समर्थन किया था। मोदी ने तब कहा था कि दोनों देशों के लिए काले धन जैसी बुराई से लड़ना साझी प्राथमिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed