फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   swiss bank india is on 73rd position after pakistan and china

स्विस बैंकों में धन जमा कराने में भारत 73वें स्थान पर पहुंचा, पाक से एक पायदान नीचे

Sun, 01 Jul 2018 05:18 PM IST
एजेंसी, ज्यूरिख/नई दिल्ली 
एजेंसी, ज्यूरिख/नई दिल्ली  Updated Sun, 01 Jul 2018 05:18 PM IST
विज्ञापन
swiss bank india is on 73rd position after pakistan and china
- फोटो : Forbes
स्विस बैंकों में धन जमा कराने के मामले में भारत 15 पायदान की छलांग लगाते हुए 73वें स्थान पर पहुंच गया है। इस मामले में पाकिस्तान 72वें और चीन 20वें स्थान पर है। ब्रिटेन शीर्ष पर बरकरार है, जबकि अमेरिका जमा धन में छह फीसदी गिरावट के बाद भी दूसरे पायदान पर है।
विज्ञापन


केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के काला धन पर अंकुश के दावों की हवा निकालते हुए भारतीयों और भारतीय कंपनियों ने पिछले साल स्विस बैंकों में 50 फीसदी वृद्धि के साथ 7000 करोड़ रुपये जमा कराए। 2016 में स्विस बैंकों में धन जमा कराने में 44 फीसदी गिरावट के कारण भारत 88वें स्थान पर पहुंच गया था। 2015 में भारत 75वें, जबकि 2014 में 61वें पायदान पर था। इस मामले में भारत की सबसे ऊंची 37वीं रैंक 2004 में थी।
विज्ञापन


काला धन की स्विस बैंकों ने अभी नहीं दी जानकारी

स्विट्जरलैंड नेशनल बैंक (एसएनबी) ने स्विस बैंकों में जमा धन को देनदारी और ग्राहकों की जमा राशि के रूप में बताया है। वहां के बैंकों में जमा काला धन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएनबी के आंकड़ों में जिक्र नहीं है कि दूसरे देशों से संस्थाओं के नाम पर भारतीयों और अप्रवासी भारतीयों ने स्विस बैंक में कितनी रकम जमा कराई। आरोप लगते रहे हैं कि भारतीय और अन्य देशों के नागरिक अवैध दौलत छुपाने और कर चोरी के लिए स्विस बैंकों का सहारा लेते हैं।
 
अगले साल से रियल टाइम सूचना देगा स्विट्जरलैंड

स्विस बैंकों में भारतीयों के जमा में वृद्धि की खबर सामने आते ही विपक्ष ने केंद्र पर हमला तेज कर दिया था। इस पर सरकार ने कहा कि स्विस बैंकों में जमा पूरी राशि काला धन नहीं है। 


भरोसा दिलाया कि विदेश में काला धन रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्विट्जरलैंड ने भारत समेत कई देशों के साथ सूचनाएं साझा करने का वादा किया है। केंद्र का दावा है कि जनवरी, 2019 से स्विट्जरलैंड अपने बैंकों में भारतीयों के खातों की रियल टाइम जानकारी देना शुरू कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed