{"_id":"5b4593de4f1c1bae288b5c5b","slug":"swaraj-india-will-launch-intensive-campaign-to-ensure-minimum-support-price-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलायेगी स्वराज इंडिया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलायेगी स्वराज इंडिया
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 11 Jul 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
योगेंद्र यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वराज इंडिया और जय किसान आंदोलन द्वारा हरियाणा में शुरू की गई नौ दिवसीय स्वराज यात्रा मंगलवार को रेवाड़ी के चिल्लड गांव में संपन्न हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा, वे अब किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाएंगे।
इस यात्रा के दौरान पदयात्रियों ने लगभग 205 किलोमीटर की पदयात्रा की है। स्वराज अभियान के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुल 127 गांव में जाकर 70 सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया। इस यात्रा में केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि देश के कई दूसरे राज्यों से आए 123 यात्रियों ने हिस्सा लिया।
यादव के मुताबिक, यह स्वराज यात्रा मुख्यत: 5 मुद्दों पर केंद्रित रही है। किसान को फसल की लागत का डेढ़ गुना दाम मिले, कृषि कर्ज से पूर्ण मुक्ति, हर मजदूर को काम एवं पूरी मजदूरी मिले, गांव के नजदीक से शराब ठेकों को हटाया जाए और सारा गांव पानी बचाए, तालाब को जीवित करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, स्वराज इंडिया यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगा कि किसान की फसल का एक भी दाना एमएसपी से कम रेट पर न बिके। ग्रामीणों की मदद के लिए हर गांव में स्वराज केंद्र खोले जाएंगे, ताकि उन्हें हर संभव मदद उनके गांव में ही उपलब्ध कराई जा सके।