{"_id":"5eef94f0c73760024d24e3e0","slug":"swami-ramdev-shared-a-photo-of-a-baby-elephant-doing-yoga-on-international-yoga-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगगुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट की योग करते हुए हाथी की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योगगुरु स्वामी रामदेव ने ट्वीट की योग करते हुए हाथी की फोटो, सोशल मीडिया पर वायरल
Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
योग करता हुआ हाथी
- फोटो : twitter.com/yogrishiramdev
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संकट के बावजूद आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में योग किया और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। ऐसे में योग गुरु रामदेव ने ट्विटर पर एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। यह तस्वीर हाथी के एक बच्चे की है जो योग करता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन
योगगुरु स्वामी रामदेव के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट की गई यह तस्वीर थोड़ी ही देर में वायरल हो गई। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे हाथोंहाथ लिया। अभी कर इस तस्वीर को दो हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया जा चुका है और 17 हजार से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन
#योगमय_देवभूमि #योगमय_हरियाणा#IYD_पतंजलि pic.twitter.com/xtzcAwnMkh
विज्ञापन विज्ञापन— स्वामी रामदेव (@yogrishiramdev) June 21, 2020
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्वामी रामदेव की संस्था भारत स्वाभिमान ने लोगों को योग की ओर आकर्षित करने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। जिस पर लोगों से योग करते हुए फोटो साझा करने के लिए कहा गया था। देश-विदेश से कई लोगों ने इस नंबर पर फोटो और वीडियो भेजे, जिन्हें रामदेव ने ट्विटर पर शेयर भी किया।
