{"_id":"5fc8e634bab6c077ad0b71d2","slug":"suvendu-adhikari-says-i-am-a-son-of-bengal-and-will-continue-to-serve-the-people-of-my-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं बंगाल का बेटा हूं, जनता की सेवा करता रहूंगा: शुभेंदु अधिकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मैं बंगाल का बेटा हूं, जनता की सेवा करता रहूंगा: शुभेंदु अधिकारी
Thu, 03 Dec 2020 06:51 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, तामलुक
पीटीआई, तामलुक
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 03 Dec 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
तृणमूल कांग्रेस के नाराज चल रहे नेता शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि वह 'बंगाल और भारत के पुत्र' हैं और लोगों की सेवा करना जारी रखेंगे। अधिकारी ने खुद के और पार्टी के बीच चल रही बातचीत में ठहराव आने के बाद अगले राजनीतिक कदम को लेकर लगाई जा रहीं अटकलों के बीच यह टिप्पणी की है। पार्टी का दावा है कि अधिकारी के साथ मतभेदों को दूर कर लिया गया है।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले अधिकारी ने गुरुवार को यहां पार्टी के बैनरों और झंडों के बिना रैली की। पूर्वी मिदनापुर जिले के तामलुक उप-मंडल में हुई इस रैली का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस की जयंती के मौके पर किया गया था। रैली के दौरान उनके समर्थक राष्ट्रध्वज थामे नजर आए।
विज्ञापन
पत्रकारों ने जब अधिकारी से उनके मौजूदा राजनीतिक रुख के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, 'हमारे देश का संविधान जनता द्वारा, जनता के लिए, जनता का शासन की बात कहता है। मैं बंगाल का, भारत का पुत्र हूं और अपने राज्य की जनता की सेवा करता रहूंगा।
विज्ञापन