{"_id":"6ab8f10d91e82417960b8bf5","slug":"suvendu-adhikari-says-bengal-government-will-jail-those-who-insult-monks-at-bhagavad-gita-event-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में सीएम शुभेंदु की दो टूक, बोले- साधुओं का अपमान करने वालों को भेजेंगे जेल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में सीएम शुभेंदु की दो टूक, बोले- साधुओं का अपमान करने वालों को भेजेंगे जेल
Sun, 27 Sep 2026 04:06 PM IST
शिवम गर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:06 PM IST
सार
कोलकाता में भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि साधुओं का अपमान करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने लोगों से बिना डर भगवद्गीता का पाठ करने की अपील भी की।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, सीएम, पश्चिम बंगाल
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार 'गौमाता' की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि साधु-संतों का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि राज्य में अब राजनीतिक और सामाजिक माहौल बदल चुका है।
विज्ञापन
कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से बिना किसी डर के अपने धर्म और आस्था का पालन करने की अपील की। यह कार्यक्रम बंगुर जागरण मंच की ओर से आयोजित किया गया था, जिसमें करीब 11 हजार लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया।
विज्ञापन
'गीता और हनुमान चालीसा का पाठ बिना डर करें'
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि लोगों को भगवद्गीता का पाठ करने और उसकी प्रतियां बांटने में किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने हनुमान चालीसा का वितरण करने और 'हरे कृष्ण' मंत्र का जाप करने की भी बात कही। उन्होंने कहा "बिना किसी हिचकिचाहट के भगवद्गीता का पाठ करें और इसे लोगों में बांटें। हनुमान चालीसा बांटें। हरे कृष्ण मंत्र का जाप करें और शंख बजाएं। डरने की कोई जरूरत नहीं है। मौसम बदल गया है।"
विज्ञापन
'टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार'
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में अब ऐसी सरकार है जो हिंदू धार्मिक परंपराओं और 'गौमाता' की रक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है। गौमाता की रक्षा करने वाली सरकार यहां है। अधिकारी ने आगे कहा कि साधु-संतों का अपमान करने वालों को उनकी सरकार जेल भेजेगी। उन्होंने लोगों से धार्मिक और सामाजिक मुद्दों पर सतर्क रहने तथा विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने की अपील भी की।
'विभाजनकारी ताकतों से रहें सतर्क'
शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में लोगों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि समाज को बांटने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा हम सभी को एकजुट और सतर्क रहना होगा। इस दौरान उन्होंने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का जिक्र करते हुए कश्मीर की आजादी से जुड़े नारे लगाने वालों के खिलाफ भी लोगों को आगाह किया।