बंगाल: मुकुल रॉय की विधायकी छीनने में जुटी भाजपा, सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर को दी अर्जी
पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने मुकुल रॉय की विधायिका को अयोग्य ठहराने के लिए विधानसभा स्पीकर को अर्जी दी है। बता दें कि 11 जून को मुकुल रॉय ने टीएमसी में वापसी कर ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल चुनाव और उसके नतीजों के बाद मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस में वापसी का फैसला लिया तो अब भारतीय जनता पार्टी उसकी विधायकी छीनने की कोशिश में जुट गई है। नंदीग्राम से विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा स्पीकर को याचिका दी है। इस याचिका के तहत सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी सांसद मुकुल रॉय की अयोग्यता की मांग की है।
कृष्णानगर विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चयनित मुकुल रॉय को विधायक के तौर पर अयोग्य ठहराने की मांग की है। इसके लिए विधानसभा स्पीकर को याचिका दी गई है। बता दें कि इससे पहले सुवेंदु अधिकारी ने बताया था कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा से मुकुल रॉय को अयोग्य ठहराने की अपनी मांग के समर्थन में कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है।
BJP leader and Leader of Opposition in West Bengal Legislative Assembly, Suvendu Adhikari has given a petition to the Assembly Speaker for disqualification of TMC leader Mukul Roy, MLA from 83-Krishnanagar Uttar Assembly constituency
विज्ञापन विज्ञापन
(file pics) pic.twitter.com/lRhWwZwgDh — ANI (@ANI) June 18, 2021
बता दें कि मुकुल रॉय हाल ही में भाजपा से टीएमसी में शामिल हुए थे। हाल ही में पश्चिम बंगाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में मुकुल रॉय ने कृष्णानगर सीट से जीत हासिल की थी। लेकिन 11 जून को वापस टीएमसी में लौट आए थे। बता दें कि साल 2017 में वो टीएमसा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
हालांकि टीएमसी ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि क्या सुवेंदु अधिकारी ने अपने पिता शिशिर अधिकारी को लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने को कहा है, जो पार्टी बदलकर भाजपा में चले गए। हालांकि टीएमसी का इस पर कहना है कि कानून इस पर काम करेगा लेकिन सुवेंदु अधिकारी को इस मुद्दे पर बोलने का अधिकार नहीं है। बता दें कि दो मई को पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आए थे।