{"_id":"579547394f1c1bcc38c4bd5e","slug":"suspense-continues-on-the-new-innings-of-sidhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्घू की नई पारी पर सस्पेंस कायम, आज हो सकता है खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सिद्घू की नई पारी पर सस्पेंस कायम, आज हो सकता है खुलासा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 25 Jul 2016 04:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते सोमवार को राज्यसभा और भाजपा की सदस्यता छोड़ने वाले पूर्व क्रिकेटर और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्घू की भावी योजना पर सस्पेंस कायम है। आम आदमी पार्टी की इस मामले में चुप्पी ने सस्पेंस को और बढ़ा दिया है। माना जा रहा है सिद्घू सोमवार को नई और भावी योजना का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल इस्तीफा देने से पहले सिद्घू और उनकी विधायक पत्नी नवजोत कौर के साथ आप के नेताओं की कई दौर की बातचीत हुई थी। नवजोत कौर शुरू से ही आप के साथ जाने की इच्छुक थीं, मगर खुद सिद्घू इसके लिए मन नहीं बना पा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच जब सिद्घू ने बतौर राज्यसभा में बतौर मनोनीत सदस्य का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तब यह संदेश गया कि भाजपा नेतृत्व उन्हें मनाने में कामयाब हो गया है। हालांकि इसी बीच सिद्घू ने अचानक राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे कर सबको चौंका दिया।
विज्ञापन
तब खुद सिद्घू ने आप के नेताओं से बातचीत होने की बात स्वीकारी थी। उस दौरान आप ने भी इस्तीफे को साहसिक कदम बताते हुए सिद्घू के पार्टी में शामिल होने का संकेत दिया था।
इस बीच इस्तीफा देने के करीब एक हफ्ते बाद भी सिद्घू ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। सिद्घू मामले में जिस प्रकार आप में चुप्पी छाई है, उससे अटकलें लग रही हैं कि कहीं न कहीं सिद्घू के आप में शामिल होने में पेंच है।
आप सूत्र स्वीकार कर रहे हैं कि पार्टी के पास सिद्घू के सोमवार के किसी कार्यक्रम की सूचना नहीं है। जबकि खुद सिद्घू राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने के बाद मीडिया से लगातार दूर हैं। इस्तीफा देने के बाद बयान जारी करने के अलावा उन्होंने मीडिया से किसी तरह की बातचीत नहीं की है।