फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspended Congress leader Thiagarajan alleged Gopanna of selling press meet pases of Rahul gandhi

कांग्रेस से निष्कासित नेता का गंभीर आरोप, कहा- राहुल गांधी की प्रेस मीट के बेचे गए पास

Sat, 29 Jun 2019 02:38 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 29 Jun 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
Suspended Congress leader Thiagarajan alleged Gopanna of selling press meet pases of Rahul gandhi
कराते आर थियागराजन - फोटो : ANI

कांग्रेस ने गुरुवार को तमिलनाडु के चेन्नई जिलाध्यक्ष कराते आर त्यागराजन को पार्टी विरोधी गतिविधियो में संलिप्त रहने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया। उन्हें पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी चिदंबरम का करीबी माना जाता था। उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि मैंने पार्टी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। उन्होंने पार्टी के एक नेता पर राहुल गांधी की प्रेस मीट का पास 50,000 से एक लाख रुपये में बेचने का गंभीर आरोप लगाया।

विज्ञापन


कराते ने कहा, 'अभी तक मैंने पार्टी के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला है। हमारी आंतरिक बैठक में सात लोगों ने डीएमके के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन मीडिया में केवल मेरे शब्द प्रकाशित हुए। बिना कोई नोटिस दिए मुझे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'तमिलनाडु कांग्रेस समिति के मीडिया समन्वयक गोपन्ना ने राहुल गांधी की प्रेस मीट के पास को 50,000 से एक लाख रुपये तक में बेचा। ऐसा कैसे हो सकता है? यह एक बड़ी सुरक्षा चूक है। मैं इसके बारे में पुलिस आयुक्त से शिकायत करुंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 


कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने त्यागराजन के पार्टी से निष्कासन पर कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने महासचिव (तमिलनाडु प्रभारी) द्वारा कराते के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने और अनुशासन भंग करने के कारण अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके आधार पर उन्हें तुरंत प्रभाव से पार्टी से निकाला जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed