{"_id":"634a325b6cd17236e365e907","slug":"suspected-cattle-smuggler-shot-dead-by-bsf-personnel-near-india-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF Bengal: संदिग्ध पशु तस्कर को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया, भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF Bengal: संदिग्ध पशु तस्कर को बीएसएफ जवानों ने मार गिराया, भारत-बांग्लादेश सीमा पर हुई घटना
Sat, 15 Oct 2022 09:39 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलपाईगुड़ी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 15 Oct 2022 09:39 AM IST
सार
कुछ तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हथियारों से हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया। गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध पशु तस्कर को गोली मार दी, इससे उसकी मौत हो गई। यह घटना दार्जिलिंग जिले में शुक्रवार को तड़के फांसीदेवा इलाके में हुई।
विज्ञापन
गश्त के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने मुरीखोवा गांव में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। ये बांग्लादेश में मवेशियों की तस्करी की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच कुछ तस्करों ने बीएसएफ जवानों पर हथियारों से हमला कर दिया। जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर मारा गया। गोलीबारी में एक बीएसएफ जवान भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उत्तरी बंगाल के सीमावर्ती इलाके के एक वरिष्ठ बीएसएफ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि मृत मवेशी तस्कर मुरीखोवा गांव का रहने वाला था। उसका शव और जब्त मवेशियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार मृतक के पास से एक पिस्तौल बरामद हुई है।
विज्ञापन