Manipur: 'मणिपुर में असम के दस्तावेजों के साथ 29 संदिग्ध बांग्लादेशी पकड़े गए', मुख्यमंत्री बीरेन सिंह का दावा
Manipur: मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बताया कि इन लोगों के पास असम में जारी आधार कार्ड थे और उन्हें संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मणिपुर सरकार के इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के नियमों का उल्लंघन किया है।
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन.बीरेन सिंह ने सोमवार को बताया कि इंफाल पश्चिम जिले में असम में जारी आधार कार्ड के साथ 29 संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर संदिग्ध बांग्लादेशियों को मयंग इंफाल बेनगून इलाके एक बेकरी में काम करते हुए पकड़ा गया।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि इन लोगों के पास असम में जारी आधार कार्ड थे और उन्हें संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने मणिपुर सरकार के इनर लाइन परमिट (आईएलपी) के नियमों का उल्लंघन किया है। चूंकि दस्तावेजों में यह लोग असम से होने का दावा कर रहे हैं, इसलिए 29 लोगों को मंगलवार को असम के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। सिंह ने बताया कि जिन राजस्व विभाग के अधिकारी ने इन्हें आईएलपी जारी किया था, उसे भी निलंबित कर दिया गया है।
सिंह ने कहा, केंद्र ने मणिपुर में आईएलपी की अनुमति दी है, ताकि राज्य के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अगर इसे लागू करने में लगे लोग इस तरह के भ्रष्टाचार में शामिल होंगे, तो क्या होगा? उन्होंने यह भी कहा, हमें संदेह है कि मणिपुर में बांग्लादेशी अवैध प्रवासी हो सकते हैं।
#WATCH | Imphal: On a man missing in Manipur for several days now, CM N Biren Singh says, "Very sad, (Laishram) Kamal Babu missing. Army and Police are searching. Yesterday, Army helicopters were used and teams were sent on foot also to find him in the terrain area.… pic.twitter.com/xGYJA218k4
— ANI (@ANI) December 2, 2024
मणिपुर का सैनिक अब भी लापता
कांगपोकपी जिले के लेइमाखोंग में सेना के शिविर से लापता मणिपुर के एक सैनिक लैइश्रेम कमल बाबू सिंह के लापता होने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, सुरक्षा बल उन्हें ढूंढ रहे हैं। कल सेना के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर उनकी तलाशी की थी। टीमों को उनकी तलाश के लिए भेजा गया है, लेकिन अभी तक उनकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
संबंधित वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.