{"_id":"5a78b26b4f1c1baa1b8b5ca1","slug":"sushma-swaraj-seeks-help-from-nigerian-foreign-minister-in-missing-oil-tanker-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता तेल टैंकर मामले में स्वराज ने नाइजीरियाई विदेश मंत्री से मदद मांगी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
लापता तेल टैंकर मामले में स्वराज ने नाइजीरियाई विदेश मंत्री से मदद मांगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को अपने नाइजीरियाई समकक्ष से बात की और 22 भारतीयों के साथ लापता तेल टैंकरपोत की तलाश के लिए मदद मांगी। नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओनियेमा ने स्वराज को लापता टैंकर ढूंढने में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
तेल टैंकर गिन की खाड़ी में बेनिन तट के पास से लापता है। स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने 22 भारतीयों और तेल टैंकर की तलाश के लिए नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री से मदद मांगी है। उन्होंने मदद का वादा किया है।
विज्ञापन
I have just spoken to Foreign Minister of Nigeria regarding missing Merchant Ship with 22 Indian nationals on board. Hon'ble Foreign Minister of Nigeria has promised all help and assistance in locating the missing ship. We have set up a Helpline no.(+234)9070343860.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 5, 2018
विज्ञापन
हमने इस संबंध में जानकारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर (+234)9070343860 जारी कर दी है।’ मुंबई स्थित नौवहन महानिदेशालय (डीजीएस) के अधिकारियों ने कहा कि अब तक किसी भी तरह की रिश्वत नहीं मांगी गई है। नाइजीरिया में भारतीय दूतावास नाइजीरियाई नौसेना और अन्य एजेंसियों के साथ संपर्क में है।