फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj says India-Pakistan talks should be free of terror, hostility and violence

सुषमा की पाकिस्तान को दो टूक- बातचीत का माहौल आतंक, दुश्मनी और हिंसा से मुक्त होना चाहिए

Fri, 28 Dec 2018 04:24 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Dec 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj says India-Pakistan talks should be free of terror, hostility and violence
सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि सार्थक द्विपक्षीय बातचीत के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि बातचीत का माहौल आतंक, दुश्मनी तथा हिंसा से मुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन


राज्यसभा में शिवसेना के सांसद अनिल देसाई के एक सवाल के लिखित जवाब में स्वराज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान से स्पष्ट कर दिया है कि एक सार्थक बातचीत के लिए सौहार्दपूर्ण माहौल तैयार करने की जिम्मेदारी पाकिस्तान की है और यह माहौल आतंक, दुश्मनी तथा हिंसा से मुक्त होना चाहिए।
विज्ञापन


देसाई ने सवाल किया था कि पाकिस्तान की निरंतर आतंकवादी गतिविधियों को देखते हुए पिछले तीन साल में भारत ने उसके खिलाफ क्या-क्या दंडात्मक आर्थिक और सैनिक प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को माकूल जवाब देते हैं

स्वराज ने कहा, "पाकिस्तान की ओर से सीमा पर निरंतर हो रही आतंकवादी घटनाएं भारत के लिए गहरी चिंता का विषय बनी हुई है। पाकिस्तान सरकार से लगातार आग्रह किया गया है कि वह अपने नियंत्रण में आने वाले किसी भी भूक्षेत्र का किसी भी तरीके से भारत के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने दे।" 

विदेश मंत्री ने कहा, "भारत सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ और पाकिस्तानी सेना द्वारा कवर फायर दिए जाने से संबंधित सभी कोशिशों का माकूल जवाब देने के लिए दृढ़ एवं निर्णायक कदम उठाता रहा है।" 

स्वराज ने साल 2016 में भारतीय थलसेना की ओर से अंजाम दिए गए सर्जिकल स्ट्राइक की तरफ इशारा करते हुए कहा, "साल 2016 में नियंत्रण रेखा पर मौजूद आतंकवादी ठिकानों के विरुद्ध चलाए गए सीमित आतंकवाद-रोधी अभियानों से यह पता चलता है।" 

इसलिए पाकिस्तान 'ग्रे-लिस्ट' में शामिल

विदेश मंत्री ने कहा, "अमेरिका सहित कई देशों ने पाकिस्तान से आग्रह किया है कि वह किसी भी तरह की आतंकवादी गतिविधियों के लिए अपने भूक्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति न दे। कई आतंकवादी गुट तथा व्यक्ति, जो पाकिस्तान में शरण लेकर भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हैं, उनका संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ तथा अन्य देशों द्वारा बहिष्कार किया गया है।" 


उन्होंने कहा, "वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) ने जून 2018 में अपने पूर्ण सत्र में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी गुटों, जैसे- लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा तथा फलह-ए-इंसानियत को वित्तपोषण जारी रखने सहित आतंकवादी गुटों को वित्तपोषण जारी रखने संबंधी अपनी चिंताओं के कारण पाकिस्तान को 'ग्रे-लिस्ट' में डाल दिया है।" (इनपुट:भाषा) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed