सुषमा ने की 3 दिन के बच्चे की मदद, हार्ट सर्जरी के लिए AIIMS में किया इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पहले उसने दुनिया में आंखें खोलीं, लेकिन इस दुनिया की हवा उसे रास नहीं आई। सांस लेना दूभर हो गया। नन्हीं जान को यूं तड़पता देख घरवालों का दिल बैठ गया। दो दिन हो गए थे, इससे ज्यादा देर न करते हुए घरवाले मासूम को अच्छे से अच्छे डॉक्टर के पास ले गए, लेकर मायूसी हाथ लगी। डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। लेकिन शायद ऊपर वाले ने सुन ली। मोदी सरकार को किया गया एक ट्वीट, हजारों में तब्दील हो गया। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल पसीजा, और नन्हीं जान के इलाज के लिए देश के सबसे उम्दा मेडिकल संस्थान में इंतजाम हो गया।
बेहद मार्मिक और हैरानी में डालने वाला वाकया मध्यप्रदेश के भोपाल का है। बैंग्लुरू में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर दंपति देवेश शर्मा और वंदना शर्मा के यहां 23 जनवरी को बालक ओम शर्मा का जन्म हुआ। ओम सही से सांस नहीं ले पा रहा था। भोपाल में डॉक्टरों को दिखाने पर पता चला कि उसे धमनियों से संबंधित इंटरवेंट्रीकुलर सेप्टम नामक बीमारी है। इसके लिए सर्जरी ही एक मात्र उपाय जान पड़ा, लेकिन कोई भी डॉक्टर सर्जरी के लिए तैयार नहीं हुआ।
ओम के जन्म लेने के दो दिन बाद यानी 25 दिसंबर को उसके मामा दुष्यंत द्विवेदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को टैग करते हुए उसकी यथा स्थिति के बारे में सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट किया। करीब 12,000 लोगों ने उनके ट्वीट को शेयर किया।
Baby has critical heart disease.Tweeted PM & Health Min. EAM Sushma Swaraj saw the tweet & helped: Devesh Sharma father of infant airlifted pic.twitter.com/3fgZ52Zy5r
— ANI (@ANI_news) January 27, 2017
ऐसे सुषमा के कानों तक पहुंची खबर, बच्चे के लिए हो रही प्रार्थनाएं
महाराष्ट्र कांग्रेस के सचिव शहजाद पूनावाला ने जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इस बारे में ट्वीट कर अवगत कराया तो उन्होंने देर न करते हुए ओम के पिता का नंबर पता करके उन्हें फोन किया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया।
Two-day-old infant with a heart disease airlifted from Bhopal to Delhi with the help of PMO and Minister of External affairs Sushma Swaraj pic.twitter.com/6Qsyilxgj6
— ANI (@ANI_news) January 27, 2017
ओम के मामा दुष्यंत ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि इतने जल्दी काम हो जाएगा। 27 जनवरी की सुबह सुषमा स्वराज जी का फोन आया। उन्होंने कहा कि एम्स में बच्चे के इलाज के लिए सभी तैयारियां कर दी गई हैं। शाम 5 बजे परिवार दिल्ली के लिए उड़ा। ओम के घरवालों ने उनकी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए सबका आभार जताया। घरवाले फिलहाल ओम के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सुषमा स्वराज के अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इस काम में मदद की।