फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma swaraj goes to China for meeting

चीन, रूस के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के लिए चीन रवाना हुईं सुषमा

Wed, 27 Feb 2019 01:26 AM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नयी दिल्ली
भाषा, नयी दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Wed, 27 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj goes to China for meeting
sushma swaraj
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की एक बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार रात चीन रवाना हो गईं। स्वराज की चीन की यह यात्रा भारतीय वायुसेना द्वारा मंगलवार तड़के पाकिस्तान स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमलों के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने के बीच हो रही है। स्वराज के रूस और चीन के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है जिसमें वह उनके साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगी।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘एजेंडे पर आतंकवाद निरोध है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन के वुझेन रवाना हो गईं। त्रिपक्षीय बैठक में हिस्सा लेने के साथ ही विदेश मंत्री रूस और चीनी विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगी।’’ 
विज्ञापन


रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की बुधवार को होने वाली इस बैठक में हवाई हमले के अलावा पुलवामा आतंकवादी हमला, पाकिस्तान स्थित जैश ए मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने का मुद्दा प्रमुख रूप से उठने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्षिक त्रिपक्षीय बैठक में शामिल होने के साथ ही स्वराज बैठक के इतर चीन और रूस के अपने समक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगी। कुमार ने कहा कि स्वराज और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के अलावा बैठक में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed