फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushil Kumar Shinde said BJP leaders quitting in UP as they are fed up with dictatorship

यूपी में भाजपा नेताओं का इस्तीफा: कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे बोले- ‘तानाशाही’ से तंग आ चुके हैं, इसलिए पार्टी छोड़ रहे हैं

Sun, 16 Jan 2022 01:32 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: देव कश्यप Updated Sun, 16 Jan 2022 01:32 AM IST
सार

भाजपा छोड़ने वाले नेताओं के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा, ‘‘भाजपा के दिन अब खत्म हो गए हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ बोलते हैं और कुछ नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे हैं।’’

विज्ञापन
Sushil Kumar Shinde said BJP leaders quitting in UP as they are fed up with dictatorship
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने शनिवार को कहा कि कई नेता चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं क्योंकि वे 'तानाशाही' से तंग आ चुके हैं।

विज्ञापन


शिंदे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में कांग्रेस को कुछ वर्गों से वोट मिलेगा। उन्होंने हालांकि इस सवाल को अधिक तवज्जो नहीं दी कि सत्तारूढ़ भाजपा छोड़ने वाले नेता कांग्रेस की बजाय समाजवादी पार्टी (सपा) को क्यों पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया पंजाब दौरे के दौरान उनकी सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई थी। कथित सुरक्षा चूक के बाद प्रधानमंत्री मोदी के बयान के बारे में पूछे जाने पर, शिंदे ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक हुई थी। उन्हें (प्रधानमंत्री और उनके सुरक्षा कर्मियों को) समारोह में (पंजाब में) जाने से पहले विभिन्न एजेंसियों से पूछना चाहिए था। खुफिया जानकारी 24 घंटे पहले उपलब्ध होती है...वे वहां कैसे गए? अब, वे कांग्रेस पर राजनीति का आरोप लगा रहे हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस में नहीं बल्कि सपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में कुछ वर्गों से वोट मिलेंगे। चूंकि वे भाजपा में ‘तानाशाही’ से तंग आ चुके हैं, इसलिए वे उत्तर प्रदेश में अन्य पार्टियों में शामिल हो रहे हैं।’’

भाजपा छोड़ने वाले नेताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के दिन अब खत्म हो गए हैं। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे सिर्फ बोलते हैं और कुछ नहीं करते हैं। मुझे लगता है कि वे लोकतांत्रिक तरीके से चल रहे हैं।’’


शिंदे ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने वाले किसानों को ‘‘खालिस्तानी’’ कहना गलत है। एक साल से अधिक समय के बाद पिछले दिसंबर में वापस ले लिए गए किसानों के विरोध के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, "ये किसान अन्याय का विरोध कर रहे थे। उनके मुद्दों को पहले हल किया जाना चाहिए था, लेकिन सरकार के पास ऐसा करने की इच्छाशक्ति की कमी थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed