फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed

Sushant Singh Rajput: क्या सीबीआई ढूंढ पाएगी सुशांत की मौत का सच? आरुषि से लेकर व्यापम तक कई बार रही खाली हाथ

Thu, 20 Aug 2020 01:59 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Thu, 20 Aug 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या फिर उनकी हत्या की गई? देशभर में इंसाफ को लेकर उठी मांग के बाद इस गुत्थी को सुलझाने की जिम्मेदारी सीबीआई को मिली है।सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।

विज्ञापन


सुशांत के परिजनों ने सीबीआई से जांच की अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार भी किया और सरकारी एजेंसी ने जांच शुरू भी कर दी है। 

मगर सवाल है कि क्या सीबीआई भी सुशांत की मौत के सच को सामने ला पाएगी? या फिर सुशांत का किस्सा भी फाइलों का हिस्सा बन बस इधर-उधर होता रहेगा? सीबीआई की जांच प्रक्रिया पर पूरे देश को भरोसा है। मामले सुलझाने की बात करें तो उसकी सजा दिलाने की दर 65 से 70 फीसदी तक है। मगर अक्सर राजनीतिक या किसी अन्य दबाव में सीबीआई की जांच पर सवाल भी उठते रहे हैं। उसे 'पिंजरे में बंद तोता' तक करार दिया जा चुका है। ऐसे में आशंका के बादल गहराते हैं। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें सीबीआई बरसों की जांच के बाद भी खाली हाथ ही रही है।  

विज्ञापन

बोफोर्स घोटाला : 60 करोड़ का घोटाला, जांच पर 250 करोड़ खर्च 

Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
क्वात्रोकी

बोफोर्स तोप की खरीद मामले ने देश की राजनीति में तूफान मचाकर रख दिया था। 1986 में किए गए इस सौदे में 60 करोड़ रुपये की घूस देने की बात उठी। इसके बाद 1989 में कांग्रेस को इसके चलते सत्ता भी गंवानी पड़ी। 

22 जनवरी, 1990 को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई। लंबी प्रक्रिया चली। 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट ने हिंदुजा बंधुओं को बरी किया, लेकिन सीबीआई ने 90 दिन की अवधि में कोई अपील दाखिल नहीं की। 2009 में क्वात्रोकी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी वापस ले लिया गया। 2011 में उसे सीबीआई की ओर से बरी भी कर दिया गया। जांच पर करीब 250 करोड़ रुपये का खर्च आया, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। 

साल 2018 में सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में 2005 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दी, जिसे शीर्ष अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आपको 13 साल के बाद इसकी याद आई है। 

आखिर आरुषि का हत्यारा कौन 

Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
आरुषि-हेमराज हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

12 साल बीत जाने के बाद भी आज तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर आरुषि और हेमराज की हत्या किसने की। 16 मई, 2008 को नोएडा में आरुषि तलवार अपने बेडरूम में मृत पाई गई। शक नौकर हेमराज पर गया, लेकिन अगले दिन उसकी लाश छत पर मिली। 

स्थानीय पुलिस से जब मामला सुलझता नहीं दिखा, तो एक जून को केस सीबीआई को सौंपा गया। सीबीआई ने आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार पर उंगली उठाई। साल 2013 में सीबीआई की विशेष अदालत ने दोनों को उम्रकैद की सजा भी सुनाई। मगर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2017 में दोनों को बरी कर दिया। 

इतने साल के बाद सवाल अब भी वही है, आखिर आरुषि और हेमराज का हत्यारा कौन है? 

विज्ञापन

अब तक सामने नहीं आया व्यापम घोटाले का सच

Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
फाइल फोटो
संदिग्ध परिस्थितियों में 48 मौत, 2500 से ज्यादा आरोपी, करीब 2000 लोगों की गिरफ्तारी, बड़े अधिकारियों, मंत्रियों, नेताओं पर शक की सुई। बावजूद इसके नतीजा कुछ नहीं। मध्य प्रदेश में 2012-13 में देश का सबसे बड़ा शिक्षा घोटाला व्यापम सामने आया। मामले से जुड़े लोगों की एक-एक करके संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने लगी। 15 जुलाई, 2015 को जांच सीबीआई को सौंपी गई। उम्मीद जगी कि सच सामने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इतने साल बीत जाने के बाद भी सीबीआई नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। 

एयरसेल-मैक्सिस 2जी केस 

Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
2G Spectrum Case
अगस्त 2014 में सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री दयानिधि मारन, उनके भाई कलानिधि मारन समेत कई के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप थे कि इन्होंने एयरसेल को मजबूर किया कि वह अपनी कंपनी मैक्सिस को बेच दे। मगर 2017 में सीबीआई ने यह कहते हुए केस बंद कर दिया कि उसने आधिकारिक फाइलों को गलत ढंग से पढ़ लिया था। 

2जी स्पेक्ट्रम केस 
2जी स्पेक्ट्रम केस ने मनमोहन सिंह सरकार को हिलाकर रख दिया था। स्पेक्ट्रम आवंटन में गड़बड़ी पर कांग्रेस को संसद में जवाब देना मुश्किल हो गया था। बहुत से मंत्रियों को कई साल तक जेल में रहना पड़ा। सीबीआई ने चार अलग-अलग मामलों में चार्जशीट दायर की, जिसमें लाखों पन्नों के दस्तावेज लगाए। मगर 10 साल की जांच के बाद सभी आरोपी बरी हो गए। सीबीआई इस मामले में किसी एक को भी सजा दिलाने में सफल नहीं हो सकी। 

कोयला घोटाला 

Sushant Singh Rajput Case News in Hindi: Will CBI able to find truth, list of cases where CBI failed
प्रतीकात्मक तस्वीर
साल 2012 में कैग रिपोर्ट में कहा गया कि देश में कोयला आवंटन में भ्रष्टाचार हुआ है, जिससे देश को आर्थिक नुकसान हुआ है। तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस मामले में सफाई देनी पड़ी। यह मामला भी सीबीआई को सौंपा गया। मगर जांच के दौरान एक बार नहीं बल्कि कई बार सीबीआई को सुप्रीम कोर्ट की ओर से फटकार सुनने को मिली। मई, 2017 में तो शीर्ष अदालत ने यह तक कि आप उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। मामले की जांच अभी तक चल रही है। 

इन मामलों में भी हुई सीबीआई की किरकिरी 

ललित नारायण मिश्रा : आजाद भारत के पहले कैबिनेट मंत्री। 2 जनवरी, 1975 को उन पर बम फेंका गया। उस समय वह रेल मंत्री थे। इंदिरा गांधी के करीबी रहे मिश्रा को घायल होने के बाद 30 मिनट की दूरी पर स्थित दरभंगा अस्पताल न ले जाकर 150 किलोमीटर दूर दानापुर ले जाया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमॉर्टम भी नहीं हुआ। जांच सीबीआई को सौंपी गई, लेकिन अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला। 


अमर सिंह चमकीला : मशहूर पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला को 1988 में मंच पर ही गोली मार दी गई थी। उनके साथ सह गायिका को भी गोली मारी गई। उनके गाने उस समय के हिसाब से काफी आधुनिक थे। उनमें लिव इन जैसी बातों का पक्ष था, जिसकी वजह से उन्हें आलोचना झेलनी पड़ती थी। पंजाब पुलिस को जांच में सफलता नहीं मिली तो सीबीआई को जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed